सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। शराब के नशे में की गई मारपीट से माँ की मौत हो गई और युवक को इसका पता भी नहीं चला। कोटा थाना क्षेत्र के कोरी पारा में रहने वाला प्रेम यादव शराबी है और शराब के नशे में आए दिन वह अपने परिवार के साथ झगड़ा करता रहता है। बुधवार को भी वह शराब पीकर आया और परिजनों से झगड़ा करने लगा। इस दौरान उसने अपने 60 वर्षीय विधवा माँ से 1500 रु वापस मांगे तो कुंती बाई यादव ने बताया कि उस पैसे से उसने राशन खरीद लिया है। इसी बात पर प्रेम यादव उर्फ सलसलहा यादव आपा खो बैठा और उसने ईंट से अपनी मां के सर पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गयी। इसके बाद प्रेम यादव जंगल की ओर चला गया और शराब पीकर वह सो गया, लेकिन घायल हुई कुंती बाई की इसी दौरान मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने जंगल में ढूंढ कर आरोपी प्रेम यादव को गिरफ्तार कर लिया। केवल ₹1500 के लिए अपनी बूढ़ी माँ की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को जब पकड़ा गया तो उसे इस बात की जानकारी तक नहीं थी कि उसके द्वारा घायल किए जाने से उसकी मां की मौत हो गई है।आरोपी प्रेम यादव नगर के एक होटल में काम करता था। बताते हैं कि पूरे सप्ताह काम करने के बाद वह अपने घर कोटा में जाकर जमकर शराब पीता था और इसी दौरान घर वालों से मारपीट भी करता था। बुधवार को भी वह शराब के नशे में धुत्त था। इसी नशे में उससे हत्या हो गई। मृतक कुंती यादव का छोटा बेटा जब घर आया तो उसने देखा कि उसकी मां की मौत हो गई है, जिसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस गयी। गांव के लोगों को लेकर जंगल की ओर उसे ढूंढने निकले तो आरोपी प्रेम यादव कोरी डैम के पास शराब के नशे में धुत्त पड़ा हुआ मिला, जिसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
Read Next
1 hour ago
ईवीएम के उपयोग के संबंध में मीडिया कार्यशाला सम्पन्न
1 hour ago
जिले में ईवीएम से आम जनता को दी जा रही मतदान की जानकारी
2 hours ago
कलेक्टर एसपी ने बरमकेला के स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र काअवलोकन किया
3 hours ago
रायपुर पुलिस ने 12 किलो से अधिक गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर दबोचे
1 day ago
कलेक्टर ने पाइप लाइन के बाद सड़क सुधार नही होने की दशा में भुगतान रोकने के निर्देश दिए
1 day ago
जिला, जनपद और ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन की अंतिम तिथि 3 फरवरी
1 day ago
3 फरवरी को मीडिया के समक्ष होगा ईवीएम के उपयोग संबंधी कार्यशाला
1 day ago
डौंडी लोहारा नगर पंचायत चुनाव: पंचकोणीय मुकाबले ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
2 days ago
“जनता के हक की बुलंद आवाज़, अजय वर्मा ने ठोका ताल!”
2 days ago
कलेक्टर ने डबल केज व्हील वाहनों का सड़क में उपयोग पर लगाया प्रतिबंध : कार्यवाही के लिए अधिकारियों को दिए आदेश
Related Articles
Check Also
Close