Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राहुल बोस ने रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में पत्रकारों से किया संवाद

21/11/2026 - 9:19 PM

रफ्तार ने छीनी 18 साल की जिंदगी, पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई कार

21/11/2026 - 1:11 PM

रायपुर एयरपोर्ट पर संजय जोशी से मिले पनिका-पनका समाज के पदाधिकारी

19/11/2026 - 5:20 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 21
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»रायपुर»राहुल बोस ने रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में पत्रकारों से किया संवाद
रायपुर छत्तीसगढ़

राहुल बोस ने रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में पत्रकारों से किया संवाद

Basant Sahu Bureau ChiefBy Basant Sahu Bureau Chief21/11/2026 - 9:19 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रग्बी, खेलों के विकास, युवाओं की प्रतिभा और ओलंपिक में भारत की संभावनाओं पर रखे विचार

रायपुर 21 नवंबर 2026/रायपुर प्रेस क्लब के विशेष संवाद कार्यक्रम ‘हमर पहुना’ में शनिवार को प्रसिद्ध अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं रग्बी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बोस पहुना के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों से खुलकर संवाद किया और खेल, रग्बी के विकास, युवाओं की भागीदारी तथा भारतीय खेलों के भविष्य को लेकर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में राहुल बोस ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए रग्बी खेल के प्रति अपने अनुभव, भारत में इस खेल की संभावनाओं और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत पर चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में आयोजित अस्मिता रग्बी स्टेट लीग की सराहना करते हुए कहा कि महिला एवं बालिका खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

राहुल बोस भारतीय रग्बी टीम के खिलाड़ी के रूप में 11 वर्षों तक देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2009 में खेल से संन्यास लेने के बाद भी वह रग्बी के विकास से जुड़े रहे। वर्ष 2021 में रग्बी इंडिया के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने देश में इस खेल को लोकप्रिय बनाने, युवा प्रतिभाओं को अवसर देने और प्रतियोगिताओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए हैं।

उन्होंने रग्बी को आक्रामक, रोमांचक और चुनौतीपूर्ण खेल बताते हुए इसे देश के हर वर्ग तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। भारतीय महिला रग्बी टीम की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों और ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन की संभावनाओं को लेकर भी उन्होंने सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया। वर्ष 2032 के ओलंपिक को भारतीय रग्बी के विकास के महत्वपूर्ण लक्ष्य के रूप में देखा जा रहा है।
अपने फ़िल्मी करियर के बारे में जिक्र करते हुए राहुल बोस ने बताया कि उन्हें अलग-अलग तरीके के रोल करना पसंद है, फिलहाल दो कॉमेडी फिल्म करने के बाद उनकी तलाश चरित्र अभिनय करने की है उनकी दो नई फिल्में जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगी, उन्होंने पत्रकारों से अपने आप को फिट रखने के लिए खेल और व्यायाम जैसे एक्टिविटी करते रहने की सलाह भी दी

See also  पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी पकडे

रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी और पत्रकार साथी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारों को विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलता है।

WhatsApp पर शेयर करें
Basant Sahu Bureau Chief
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

रफ्तार ने छीनी 18 साल की जिंदगी, पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई कार

21/11/2026 - 1:11 PM

रायपुर एयरपोर्ट पर संजय जोशी से मिले पनिका-पनका समाज के पदाधिकारी

19/11/2026 - 5:20 PM

रायपुर एयरपोर्ट पर संजय जोशी से मिले पनिका-पनका समाज के पदाधिकारी, ST बहाली की मांग को लेकर रखा तथ्यपरक पक्ष

19/11/2026 - 3:16 PM

पनिका-पनका समाज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ST बहाली की मांग उठाई, विधानसभा में संकल्प प्रस्ताव लाने का आग्रह

18/11/2026 - 1:29 AM

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ भटगांव

17/11/2026 - 5:38 PM

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बंसुला में धूमधाम से मना बाल दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

17/11/2026 - 2:43 AM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

राहुल बोस ने रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में पत्रकारों से किया संवाद

21/11/2026 - 9:19 PM

रफ्तार ने छीनी 18 साल की जिंदगी, पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई कार

21/11/2026 - 1:11 PM

रायपुर एयरपोर्ट पर संजय जोशी से मिले पनिका-पनका समाज के पदाधिकारी

19/11/2026 - 5:20 PM

रायपुर एयरपोर्ट पर संजय जोशी से मिले पनिका-पनका समाज के पदाधिकारी, ST बहाली की मांग को लेकर रखा तथ्यपरक पक्ष

19/11/2026 - 3:16 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.