बिलासपुर 31मार्च 2026/ जिले का पहला फायर स्टेशन कुदुदंड के पंप हाउस में आकार ले रहा है। शासन द्वारा इसके निर्माण के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
फायर स्टेशन बनने के बाद अब तक खुले में पड़े रहने वाले अग्निशमन वाहनों को भी छत नसीब हो सकेगी। इसी तरह स्टेशन परिसर में बनाए जाने वाले पानी के बड़े टैंकों में पानी का अधिक स्टोरेज किया जा सकेगा, जो शहर के भीतर आगजनी की घटनाओं पर जल्द नियंत्रण पाने में सहायक साबित होंगे। गर्मी के दिनों में हर साल आगजनी की घटनाओं में बड़ा नुकसान उठाने वाले शहर को अब इससे कुछ निजात मिल सकेगी। शासन द्वारा शहार में फायर स्टेशन बनाने की मंजूरी प्रदान की गई है।1.59 करोड़ रूपए की लागत से फायर स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। फायर स्टेशन के अंतर्गत फायर स्टेशन कार्यालय भवन, पार्किंग जल जालाशय वाहतंग , एवं सुखाने हेतु होस टॉवर का निर्माण किया जाएगा। फायर स्टेशन में मैदान उपलब्ध होने से समय-समय पर मॉक ड्रिल करने में भी काफी सुविधा रहेगी। नगर सेना विभाग के पास वर्तमान में शहर के लिए यह अग्निशमन वाहन उपाय हैं, जिन्हें शेड की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण खुले में ही रखना पड़ता है। यह वाहन मशीनों से लैस होता है. जिससे लगातार खुले में होने का का काफी नुकसान भी उठाना पड़ता है। वाहनों में न केवल खराबी आती है, बल्कि इनकी लाईफ भी कम हो जाती है। फायर स्टेशन में इनके लिए शेड का निर्माण होने भी से इन्हें भी सुरक्षित रखा जा सकेगा। वर्तमान में फायर स्टेशन निर्माण के अंतर्गत नीव खुदाई कर कार्य किया जाता है। इसका निर्माण पूर्ण करने के लिए अगस्त 2026 की तिथि तय की गई है।
शहर को मिलेगा लाभ
फायर स्टेशन बन जाने के बाद शहर को बडा लाभ मिल सकेगा। सबसे बड़ा लाभ तो यह होगा कि अग्निशमन वाहनों को छत मिल सकेनी। अभी ये खुले में होने के कारण इनमें खराबी आने का भी भय बना रहता है। बड़ा मैदान होने के कारण जवानों को समय-समय पर मॉक ड्रिल के लिए पर्याप्त जगह मिल सकेगी। भविष्य में अम्नशमन वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी की भी पूरी संभावना है।
दीपांकुर नाथ
कमांडेंट होम गार्ड बिलासपुर


