छत्तीसगढ़सरसीवासारंगढ़ बिलाईगढ़

शाउमावि घरजरा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

मानव श्रृंखला बना कर छात्रों ने दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपे गये 625 पौधे

सरसीवां – शाउमावि घरजरा, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में वन महोत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग एवं विद्यालय परिवार के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एसएमडीसी अध्यक्ष उमेश साहू, सरपंच वृंदा गीता प्रसाद साहू, शिक्षाविद रामदयाल साहू उपस्थित थे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं गुलाल से स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डिप्टी रेंजर विभीषण पटेल एवं एवं प्रभारी प्राचार्य पवन दीवान के निर्देशन में तथा व्याख्याता एवं स्काउट प्रभारी पूनम सिंह साहू एवं लव कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में स्काउट गाइड एवं विद्यालय के छात्रों द्वारा 625 पौधे लगाए गए। छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर डिप्टी रेंजर विभीषण प्रसाद पटेल ने बच्चों को जलवायु परिवर्तन, भीषण गर्मी से बचने पौधरोपण के महत्व बताते हुए कहा कि आज शाउमावि घरजरा, मिडिल एवं प्राथमिक शाला घरजरा एवं गांव के तालाब मेड़ पर कुल 625 पौधे रोपे गए। प्रभारी प्राचार्य पवन कुमार दीवान ने वृहद पौधारोपण के उद्देश्य तथा उसके संरक्षण के बारे में जानकारी दी।व्याख्याता मुक्ति प्रकाश एक्का ने विश्व जनसंख्या दिवस पर जन संख्या कम करने एवं वृक्षों की संख्या बढ़ाने की अपील की। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चे प्रधानमंत्री एवं छग मुख्यमंत्री के आह्वान पर एक-एक पेड़ लगाए एवं उसे सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में व्याख्याता श्रीमती सरोजिनी बरीहा, पूनम सिंह साहू, मुक्ति प्रकाश एक्का, ज्योति एक्का, अभिलाषा चौरसिया, कमलेश साहू, लव जायसवाल, एल कुमार, विमल भोई, शत्रुघन गोरियार, नरोत्तम साहू, भूपेंद्र नायक, भेषज पटेल एवं वन विभाग से शेषदेव पटेल, आशीष सोनंत, रामरतन कर्ष, संजू साहू, छबिलाल साहू आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन पूनम सिंह साहू ने एवं आभार व्यक्त श्रीमती सरोजनी बरिहा ने की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!