सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के लोहर्सी में रहने वाली युवती की शादी की तैयारी चल रही थी, 20 दिन बाद ही उसके घर पर शादी का मंडप सजने वाला था। इधर युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। पुलिस घर वालो से पूछताछ कर घटना के कारणों की जांच कर रही है। ज्ञातव्य हो कि पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी में रहने वाली पल्लवी साहू उम्र 25 वर्ष की शादी तय हो गई थी । कुछ दिन पहले ही उसके घर वालों ने धूमधाम से सगाई की रस्म पूरी की थी। इसके बाद परिवार के सदस्य शादी की तैयारी कर रहे थे करीब 20 दिन बाद ही युवती की शादी का मंडप लगना था। घर में शादी के लिए सभी तैयारी में जुटे हुए थे। इधर बुधवार की सुबह युवती घर के काम में लगी थी। कुछ देर बाद ही उसने किचन से लगे कमरे में फांसी का फंदा लगाकर लिया। घर के लोग जब कमरे की ओर गए तो युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। घरवालो ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद पचपेड़ी पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस ने कब्जे में शव लेकर पीएम कराया है। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। इस वजह से पूछताछ के बाद ही घटना का कारण ज्ञात हो सकेगा।
Read Next
12 hours ago
विश्व जल दिवस पर कंपनी गार्डन में जल संगोष्ठी आयोजित
12 hours ago
विज्ञान-मानव का कौशल या चमत्कार; अब रात में भी चमकेगी सूरज की रोशनी
2 days ago
चैत्र नवरात्र पर धुसेरा के मां शीतला मंदिर में 107 ज्योतियां प्रज्ज्वलित
2 days ago
22 मार्च विश्व जल दिवस पर विशेष-जल जीवन,कल
2 days ago
नक्सली हमले में घायल जवान को हाई कोर्ट से मिली राहत
2 days ago
शहर के निजी कॉलेज कैंटीन में बैठे छात्र के आंख पर पटाखा फोड़ा आरोपी गिरफ्तार
2 days ago
शिर्डी साईं बाबा के चरण पादुका आगमन पर शहर भर में स्वागत वंदन किया गया
2 days ago
गैस सिलेंडरों का काला खेल बेनकाब, 16 सिलेंडर के साथ आरोपी गिरफ्तार
3 days ago
विद्युत विभाग के तीन अधिकारी और लेखापाल को रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा
3 days ago
अवैध उत्खनन के विरुद्ध खनिज विभाग की हुई बड़ी कार्रवाई, 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Related Articles
Check Also
Close

