छत्तीसगढ़बिलासपुर

श्रद्धा भक्ति से संपन्न हुआ गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पुरब

बिलासपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दयालबंद मे स्त्री सत्संग दयालबंद धन-धन श्री गुरु हरगोबिंद सिंह साहिब जी का प्रकाश पूर्वक पूरब बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह मे सुबह से ही नगर एवम आसपास के क्षेत्र से संगत का आरंभ हो गया था। सुबह के दीवान मे समाप्ति के बाद समुह साध संगत द्वारा अपने घरो से तैयार किया हुआ मिस्सी रोटी का लंगर अचार एवम लस्सी का लंगर समुह साध संगत मे वरताया गया।प्रकाश पूरब के लिए गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ मे शाम को विशेष दीवान सजाया गया। जिसमे दिल्ली से इस कार्यक्रम के लिए विशेष रुप पधारे। भाई साहब भाई जसपाल सिंह जी, हुजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ भाई प्रताप सिंह जी एवं गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद सभा दयालबंद के हेड ग्रंथि ज्ञानी मान सिंह जी विशेष रूप से हाजिरी भरी।कार्यक्रम समाप्ति के बाद समुह साध संगत मे गुरु का अटूट लंगर वरताया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!