सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर।सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर में कुशल प्रसाद साहू नाम के 70 वर्षीय बुजुर्ग की खून से चली हुई लाश मिली थी। पुलिस को पहले दिन से ही संदेह था कि संपत्ति विवाद में उसके ही बेटे दीपक साहू ने अपने पिता की हत्या की होगी, क्योंकि घटना के बाद से ही दीपक साहू फरार था। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पेशे से इंजीनियर दीपक साहू इतना शातिर था कि भागने के दौरान उसने अपना मोबाइल फोन, एटीएम सब कुछ छोड़ दिया था। उसके दोस्त यार भी कम थे। पुलिस ने सभी ठिकानों पर पता किया लेकिन दीपक साहू के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। हालांकि इस बीच सीसीटीवी में दीपक गांव से भागता हुआ जरूर नजर आया। पुलिस दीपक साहू की तलाश कर ही रही थी कि उसे सूचना मिली कि दीपक साहू तड़के अपने गांव आने वाला है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए ताक लगाए बैठी थी कि तभी वह खुद ब खुद उसकी गिरफ्त में आ गया। पुलिस का संदेह सही निकला। जमीन और संपत्ति के विवाद में ही दीपक साहू ने अपने पिता कुशल प्रसाद साहू की हत्या की थी। कुशल साहू की दो पत्नी थी।पेशे से किसान कुशल प्रसाद साहू मिजाज का रंगीन इंसान था। उसने दो शादी कर रखी थी। उसकी गांव में 15 एकड़ जमीन थी, जिस पर वह खेती करता था। मंगलवार को वह अपनी दूसरी पत्नी सहेली साहू से मिलने अशोक नगर आया था, जहां से गांव लौटने के बाद वह अपने खेत में सिंचाई करने गया था।जब वह दो घंटे बाद भी नहीं लौटा तो उसकी पहली पत्नी मंगलीन बाई ने रिश्तेदार मुकेश साहू को उसे ढूंढने भेजा। दोनों टॉर्च लेकर रात 8:00 बजे खेत में पहुंचे तो सड़क किनारे कुशल साहू की एक्टिवा नजर आई तो वही मेड़ में कुशल साहू की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव का मुआयना किया तो पता चला कि कुशल साहू की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार किए गए हैं। मौके पर डॉग स्क्वायड बुलाया गया जो दौड़ता हुआ कुशल साहू के बेटे दीपक साहू के घर घुस गया, लेकिन घटना के दिन से ही दीपक साहू गायब था। पुलिस को यह भी पता चला की संपत्ति को लेकर कुशल साहू का अपने बेटे दीपक साहू और बहु बुधवारा बाई से कई बार विवाद हुआ है। 2016 में भी दीपक और बुधवारा बाई ने कुशल साहू की हत्या का प्रयास किया था। यह मामला भी कोर्ट में है, इसलिए पुलिस को शुरू से ही दीपक साहू पर संदेह था लेकिन वह हाथ नहीं लग रहा था। मगर दो दिन में ही दीपक साहू के हौसले पस्त हो गए और वह अपने गांव लौट आया, जिस कारण से वह पकड़ा गया।पुलिस पूछताछ में दीपक साहू ने बताया कि उसका पिता बदचलन था और उसकी बुरी नीयत अपने बहू पर भी थी। इसी कारण से उसने उसकी हत्या कर दी। दीपक साहू ने यह भी माना कि 2016 में भी जमीन बंटवारे को लेकर उसका अपने पिता के साथ विवाद हुआ था लेकिन इधर कुछ दिनों से उसके पिता दीपक साहू की पत्नी पर बुरी नजर रख रहा था, जिस कारण से उसने चाकू मार कर अपने ही पिता की जान ले ली। हत्या के आरोप में पुलिस ने गुड़ीपारा सीपत निवासी दीपक साहू को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर अंधे कत्ल का खुलासा किया है।
Read Next
1 week ago
अमित शाह व CM विष्णुदेव साय ने मां दंतेश्वरी से मांगी प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना
1 week ago
CG Naxal News: कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर में IED विस्फोट, महिला माओवादी गंभीर रूप से घायल; साथी छोड़कर भागे
1 week ago
पिकनिक के दौरान एनीकेट डैम में बड़ा हादसा, डूबते भाई को बचाने उतरा छोटा भाई भी लापता
1 week ago
राजधानी में सनसनी: अज्ञात लुटेरों ने सर्राफा कारोबारी को बंधक बनाकर की लाखों की लूट
1 week ago
CG CRIME: घरेलू झगड़े ने लिया जानलेवा मोड़, छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की
1 week ago
महतारी वंदन की 20वीं किस्त जारी: अमित शाह ने जगदलपुर से मुख्यमंत्री बस सेवा का किया शुभारंभ
1 week ago
सड़क दुर्घटना के बाद बवाल: सड़क हादसे में दो की मौत, एंबुलेंस में सवार युवक की संदिग्ध हालात में लाश मिली
1 week ago
CG में दुर्गा विसर्जन के दौरान बवाल: कांग्रेस उपाध्यक्ष और उनके भाई पर हमला, इलाके में दहशत
1 week ago
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: ओयो होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, निगम ने तत्काल किया सील
1 week ago