छत्तीसगढ़

सक्ती: नशेड़ियों ने ले ली मजदूर की जान, दिन-दहाड़े हुए वारदात से शहर में दहशत का माहौल…

सक्ती। सक्ती में नशेड़ियों के आतंक ने एक युवक की जान ले ली है. मजदूरी का काम करने वाले जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के मामले में जेल भेज दिया है.पुलिस ने बताया कि मृतक रोशन खूंटे बुधवारी बाजार में बन रहे पानी टंकी के काम में लगा हुआ था. आरोपियों द्वारा गांजा पीने के लिए चिलम की मांग कर रहे थे, जिसको लेकर वहां विवाद हुआ. इसी दौरान बीच-बचाव करने गए रोशन खूंटे पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया. वारदात के बाद एक आरोपी राहुल यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं, दो आरोपी सोहेल खान और मानव सिदार फरार हो गए थे, जिसमें से एक आरोपी सोहेल खान ओडिसा में हुलिया बदलकर रह रहा था. दूसरा आरोपी मानव सिदार सक्ती के पास एक गांव में छिपा था, जिसे मुखबिर की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल, पकड़े गए आरोपी राहुल यादव, सोहेल खान और मानव सिदार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!