. सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत तोरवा थाना प्रभारी राहुल तिवारी और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संतोषी मंदिर, शंभू पान ठेला के पास से अनिल गंगवानी को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह दिनेश टेकवानी के लिए काम करता है और हर महीने 20,000 रुपए की पगार पर सट्टा लिखता है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने पत्रकार कॉलोनी, रिंग रोड-2 निवासी दिनेश टेकवानी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन, 8,400 रुपये नकद, सट्टा लिखने की नोटबुक और सट्टा पर्चियां बरामद की गईं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ निषेध अधिनियम, 2022 की धारा 112 बीएनएस, 6 (क), 6(ख), 7 (1) और 7 (2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।ये हैं पकड़े गए आरोपी 01. दिनेश टेकवानी पिता लक्ष्मणदास टेकवानी उम्र 59 वर्ष पता पत्रकार कॉलोनी रिंगरोड 02 थाना सिविल लाइन,02. अनिल गंगवानी पिता इंद्रजीत गंगवानी उम्र 37 वर्ष पता संतोषी मंदिर शंभू पान ठेला के पास थाना तोरवा बिलासपुर।
Read Next
छत्तीसगढ़
14 hours ago
मुखबिरी के आरोप में मारपीट, हमलावर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़
14 hours ago
कदाचार का फरार आरोपी पकड़ा गया
छत्तीसगढ़
14 hours ago
क्षेत्र के मजदूर करने लगे पलायन
छत्तीसगढ़
2 days ago
लावारिस वाहन से 40 किलो गांजा बरामद
9 hours ago
न्यायालय कलेक्टर सारंगढ़ में 24 मार्च को उपस्थिति के लिए शिवा साहू को अंतिम अवसर
14 hours ago
पत्रकार रौनक की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन,मौन धरना दिया ०पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन, मामले की न्यायिक जांच की मांग
14 hours ago
मुखबिरी के आरोप में मारपीट, हमलावर गिरफ्तार
14 hours ago
कदाचार का फरार आरोपी पकड़ा गया
14 hours ago
क्षेत्र के मजदूर करने लगे पलायन
1 day ago
सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान, सुरक्षित भव फाउंडेशन की नई पहल
2 days ago
सुरक्षित भारत की दिशा में हो गंभीर आत्ममंथन
2 days ago
शहडोल – नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, टला बड़ा हादसा
2 days ago
नाले में गिरे मवेशी को गौसेवकों ने बचाकर मानवता का दिया संदेश
2 days ago
लावारिस वाहन से 40 किलो गांजा बरामद
Related Articles
Check Also
Close


