छत्तीसगढ़रायपुर

सनातन हिन्दू वाहिनी में नई जिम्मेदारी: अभिनव गुप्ता बने ग्रामीण युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, पदभार ग्रहण करते ही किया वृक्षारोपण

रायपुर। सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय संगठन सनातन हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री आनंद पाठक की अनुशंसा पर रायपुर जिला अध्यक्ष अनादि पांडे के नेतृत्व में अभिनव गुप्ता को ग्रामीण युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति की घोषणा के साथ ही संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण देखा गया। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिनव गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विशेष रूप से नीम एवं पीपल के पौधे रोपे गए, जिन्हें भारतीय परंपरा में धार्मिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

अभिनव गुप्ता ने कहा कि संगठन की विचारधारा केवल सामाजिक समरसता तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, युवा जागरूकता और ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर भी सक्रिय भूमिका निभाना उसका उद्देश्य है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ग्रामीण युवा मोर्चा को मजबूत बनाते हुए युवाओं को राष्ट्र और समाजहित के कार्यों से जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संतुलन और जनजागरूकता का संदेश भी दिया गया।

Related Articles

Back to top button