छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

*सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में पहले दिन हुई लगभग 1500 क्विंटल धान खरीदी*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 नवंबर 2024/छत्तीसगढ़ शासन और कलेक्टर धर्मेश साहू के आदेश पर 14 नवंबर को धान खरीदी की प्रारंभ की गई, जिसमें जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने बताया कि जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 89442 है, जिसमें 43 किसानों ने 1485 क्विंटल लगभग (1500) धान विक्रय किये है। 4 किसानों के द्वारा बिलाईगढ़ में धान खरीदी केंद्र में 159 क्विंटल 60 किलो मोटा धान विक्रय किया गया, वहीं भटगांव में 13 किसानों के द्वारा 288 क्विंटल धान मोटा और 152 क्विंटल 40 किलो धान सरना विक्रय किया गया है। सरसीवा धान खरीदी केंद्र में 23 किसानों के द्वारा मोटा धान 329 क्विंटल 20 किलो वहीं सरना धान 351क्विंटल 20 किलो विक्रय किया गया वहीं सारंगढ़ के तीन किसानों के द्वारा 178 क्विंटल धान मोटा का विक्रय किया गया।

जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने बताया कि कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देश पर धान खरीदी केंद्रों में तौल हेतु इलेक्ट्रॉनिक कांटा बांट, बारदाना, किसानों के लिए बैठक एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। धान उपार्जन केंद्रों में शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर भी चस्पा कर दिए गए हैं ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!