Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रायपुर एयरपोर्ट पर संजय जोशी से मिले पनिका-पनका समाज के पदाधिकारी

19/11/2026 - 5:20 PM

रायपुर एयरपोर्ट पर संजय जोशी से मिले पनिका-पनका समाज के पदाधिकारी, ST बहाली की मांग को लेकर रखा तथ्यपरक पक्ष

19/11/2026 - 3:16 PM

पनिका-पनका समाज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ST बहाली की मांग उठाई, विधानसभा में संकल्प प्रस्ताव लाने का आग्रह

18/11/2026 - 1:29 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 21
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»सास बहु सम्मेलन में दी गई पीएम मातृ वंदना योजना की जानकारी
छत्तीसगढ़ सारंगढ़ बिलाईगढ़

सास बहु सम्मेलन में दी गई पीएम मातृ वंदना योजना की जानकारी

HD MAHANTBy HD MAHANT23/01/2026 - 2:55 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 जनवरी 2026 कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग के कोसीर परियोजना में गुरुवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत शिशुवती, गर्भवती महिलाओं के लिए सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा शामिल हुई। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, समय पर जांच व टीकाकरण कराने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं, किशोरी बालिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य सभी हितग्राहियों को योजना की जानकारी प्रदान करना, पात्र महिलाओं को शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करना और मातृ–शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाकर परिवार में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना था। सम्मेलन में पर्यवेक्षक चंचन वारे ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
के तहत पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, समयबद्ध आवेदन प्रक्रिया और राशि प्राप्ति की जानकारी दी। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए नियमित एएनसी जांच, समय पर टीकाकरण, पोषण युक्त आहार, आयरन–फोलिक एसिड सेवन और हाईरिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान कर समय पर उपचार कराने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गृह भेंट का रोल-प्ले प्रस्तुत कर महिलाओं और परिवारजनों को स्तनपान की सही तकनीक, नवजात शिशु को छह माह तक केवल स्तनपान कराने के लाभ और कंगारू मदर केयर से शिशु के तापमान, वजन एवं विकास में होने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी।

महिला एवं बाल विकास अधिकारी उत्तम प्रसाद ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी और इसे रोकने का आह्वान किया। बाल विवाह रोकथाम पर नाट्य प्रस्तुति भी आयोजित की गई। इसके अलावा किशोरी बालिकाओं ने एनीमिया और आयरन सेवन के महत्व को समझाने के लिए चार्ट के माध्यम से प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सभी शिशुवती और गर्भवती महिलाओं को पोषण किट तथा किशोरी बालिकाओं को उपहार वितरित किए गए। हितग्राहियों को सलाह दी गई कि योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग पोषण, स्वास्थ्य जांच, दवाइयों और मातृ–शिशु देखभाल पर प्राथमिकता से करें।

See also  साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन: रायपुर रेंज में 101 आरोपी गिरफ्तार, 1.06 करोड़ की रकम होल्ड
 
WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

रायपुर एयरपोर्ट पर संजय जोशी से मिले पनिका-पनका समाज के पदाधिकारी

19/11/2026 - 5:20 PM

रायपुर एयरपोर्ट पर संजय जोशी से मिले पनिका-पनका समाज के पदाधिकारी, ST बहाली की मांग को लेकर रखा तथ्यपरक पक्ष

19/11/2026 - 3:16 PM

पनिका-पनका समाज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ST बहाली की मांग उठाई, विधानसभा में संकल्प प्रस्ताव लाने का आग्रह

18/11/2026 - 1:29 AM

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ भटगांव

17/11/2026 - 5:38 PM

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बंसुला में धूमधाम से मना बाल दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

17/11/2026 - 2:43 AM

भटगांव में 17 नवंबर से श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

16/11/2026 - 4:22 PM

Comments are closed.

पोस्ट

रायपुर एयरपोर्ट पर संजय जोशी से मिले पनिका-पनका समाज के पदाधिकारी

19/11/2026 - 5:20 PM

रायपुर एयरपोर्ट पर संजय जोशी से मिले पनिका-पनका समाज के पदाधिकारी, ST बहाली की मांग को लेकर रखा तथ्यपरक पक्ष

19/11/2026 - 3:16 PM

पनिका-पनका समाज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ST बहाली की मांग उठाई, विधानसभा में संकल्प प्रस्ताव लाने का आग्रह

18/11/2026 - 1:29 AM

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ भटगांव

17/11/2026 - 5:38 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.