सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चौक- चौराहों पर झगड़े करने वाले अब अस्पतालों में भी दबंगई दिखाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां एक डॉक्टर के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।इस संबंध में यहाँ पदस्थ डॉ. मीनाक्षी पटेल ने बिल्हा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब 8:30 बजे ओमप्रकाश गेंदले नाम का युवक अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचा। उसने अपने हाथ में पट्टी बंधवाई, लेकिन पट्टी के बाद दी गई दवाइयों को फेंक दिया। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ अस्पताल के अंदर गाली-गलौज करने लगा। जब डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने और अधिक आक्रामक होकर डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दे दी। घटना के बाद डॉ. मीनाक्षी ने बिल्हा थाने में मामला दर्ज कराया। बिल्हा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ओमप्रकाश गेंदले और उसके साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 352, 132, 296, 351(2), और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Read Next
4 days ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में जनसंपर्क की महिला अधिकारियों को किया सम्मानित
4 days ago
कलेक्टर धर्मेश साहू ने बिलाईगढ़ क्षेत्र के हाईस्कूल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
4 days ago
सड़क और ट्रांसफार्मर के पास होलिका दहन नहीं करें: कलेक्टर धर्मेश साहू
5 days ago
बिजली मंडल की घोर लापरवाही! कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
6 days ago
अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे ने किया बारहवीं बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण
6 days ago
शिविर में यूडीआईडी कार्ड के लिए 155 दिव्यांग हुए चिन्हित
6 days ago
सांसद कमलेश जांगड़े के सांसद निधि से 96 दिव्यांग व वृद्धजनों को मिला सहायक उपकरण
6 days ago
नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष एवं पार्षद शपथ कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
6 days ago
महिला सशक्तिकरण के लिए भटगांव न्यायालय में जागरूकता शिविर का आयोजन
6 days ago
भटगांव न्यायालय में विधिक सेवा व लोक अदालत पर जागरूकता शिविर आयोजित
Related Articles
Check Also
Close
-
दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू2 weeks ago