छत्तीसगढ़रायपुर

सुखी धरती करे पुकार: कालोनी वासियों ने वृक्ष लगाकर किया शृंगार

रायपुर/आज, 05 जुलाई 2024 को दुर्गा माता उद्यान में देवेंद्र नगर सेक्टर 3 मोहल्ला विकास समिति रायपुर और ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में वृहद् वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद तिलक भाई पटेल, देवेंद्र नगर सेक्टर 3 दुर्गा माता उद्यान की अध्यक्ष श्रीमती वंदना राठौड़, मोहल्ला विकास समिति रायपुर की अध्यक्ष अनिता भारत भाई परमार, सचिव अंकितदास मानिकपुरी, सहसचिव अनीता अग्रवाल, ज़ोनल प्रेसिडेंट ग्रीन आर्मी देवेंद्र नगर संरक्षक सदस्य गोपाल ठाकरे, अरुण सिंह, सदस्य चंदू भाई माखीजा, सोनल राठौड़, विशाल ठक्कर, चंद्रिका राठौड़, जानकी साहू, सुनीता कुलदीप, कुणाल बिट्टू मोहिते, भारती गोस्वामी, कुलेश्वर यादव, धीरज दीप, तनुज दीप, अक्षत दास सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

इस अभियान के दौरान नीम, कटहल, सहजन, जामुन, और अमरूद के शिशु पौधों का रोपण किया गया और इन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही, नागरिकों को अपने नगर के रिक्त स्थानों में और भी वृक्ष लगाने के लिए जागरूक किया गया। पार्षद महोदय ने वार्डवासियों को एक पौधा अपनी माँ के नाम लगाने का अनुरोध भी किया। “वृक्षारोपण – प्रकृति का संरक्षण, हमारा कर्तव्य।”

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!