छत्तीसगढ़बिलासपुर

सो रही महिला के साथ छेड़खानी आरोपी गिरफ्तार

सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। घर पर सो रही महिला से छेड़खानी करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।घटना कुछ इस प्रकार है कि महिला खाना खाकर अपने कमरे में सो रही थी। पति छत ऊपर टहल रहे थे। इसी दौरान एक युवक घर के अंदर घुसकर महिला से छेड़खानी करने लगा, जिससे महिला की नींद खुल गई और चिल्लाने लगी। इसके बाद युवक भाग गया। सूचना पर सरकंडा पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले पर सरकंडा पुलिस ने बताया कि गत 16 जुलाई की शाम महिला खाना खाकर अपने कमरे में सोई थी। घर का दरवाजा खुला था, पति छत पर टहल रहे थे। अचानक शरीर में स्पर्श होने का अहसास होने से महिला उठ गई। तब आरोपी अतुल सोनकर उम्र 25 वर्ष निवासी चांटीडीह बिस्तर के पास बैठा था। आरोपी ने महिला को चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला विरोध करते हुए आवाज लगाई। जिसे सुनकर पति व आसपास के लोग आ गए और आरोपी अतुल को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी चकमा देकर अपनी स्कूटी छोड़कर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button