बिलासपुर 27 मार्च 2026/ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के आदेश एवं राज्य सचिव बृजेश बाजपेई के मार्गदर्शन में, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में नेहरू चौक स्थित टाउन हॉल के पास, कलेक्ट्रेट के सामने ‘प्याऊ घर’ का शुभारंभ किया गया। यह ‘प्याऊ घर’ एक माह तक निरंतर सेवा कार्य के रूप में संचालित किया जाएगा, जहां राहगीरों की प्यास बुझाने हेतु ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।शुभारंभ अवसर पर स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य, अधिकारीगण, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने इस सराहनीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में जिला मुख्य आयुक्त चंद्रप्रकाश बाजपेयी, विजय टांडे सहायक राज्य आयुक्त विजय यादव, भूपेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर बाजपेयी एम.एम. बाजपेयी, मनोज राय डॉ. नवनीत कौशिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स सदैव सेवा, अनुशासन एवं समाज कल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है। ‘प्याऊ घर’ की यह पहल उसी सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है, जो मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश देती है। लता यादव, महेंद्र बाबू टंडन, डॉ. पूनम सिंह उपस्थित रहीं। स्काउट शत्रुघन सूर्यवंशी, नवीन यादव, निखिल सिंह, शशांक विश्वकर्मा, शिव साहू, राजेंद्र कौशिक, संतोष तंबोली, सुरेश साहू तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे। गाइडर श्रीमती रश्मि तिवारी, अपर्णा सरखेल, पार्वती कौशिक, स्वाति हार्डीकर, डॉ. शीला शर्मा, सरला दुबे, निशा साहू, कौशल्या साहू उपस्थित थे।

