बिलासपुर 26 मार्च 2026/ नवरात्रि के अवसर पर सप्तमी तिथि को हितार्थ एक सेवा द्वारा कुंवारी कन्याओं को भोग प्रसाद व कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नव कुंवारी कन्याओं को नौ देवी स्वरूप निमंत्रण देकर उनको सम्मान पूर्वक आसन में बैठा कर यथोचित रूप से उनका पूजन व सत्कार किया गया। हितार्थ एक सेवा की संस्थापिका व अध्यक्ष सुनीता सिंह के निवास में यह आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर माता रानी के भजन कीर्तन भी आयोजित किए गए। सभी आगत अतिथियों को भोग प्रसाद व उपहार का वितरण किया गया। ज्ञातव्य हो कि नवरात्रि की सातवीं तिथि (सप्तमी) की देवी का नाम माँ कालरात्रि है।माँ कालरात्रि को शक्ति का अत्यंत उग्र और रौद्र रूप माना जाता है। इनकी पूजा से भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। भक्तों को साहस, निर्भयता और सुरक्षा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

