बिलासपुर 8 मार्च 2026/तारबाहर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बटनदार चाकू रखने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक नग स्टील का बटनदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, शहर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई और पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी दौरान तारबाहर पुलिस की टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि शिवनेरी होटल की पार्किंग में एक युवक जेब में चाकू रखकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान लक्की यादव (19) निवासी डीपूपारा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पीछे की जेब से एक बटनदार स्टील का चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
Read Next
6 hours ago
बिलासपुर में प्रशासन रहेगा हाई अलर्ट; कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई; आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के हुए निर्देश
7 hours ago
बिलासपुर शहर को शीघ्र मिल रहा है राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
7 hours ago
बारातियों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा: डीजे पर नाचने को लेकर हुआ बवाल
23 hours ago
(मिथक बनाम सच्चाई) “सिकाडा” – कीट नहीं, कोरोना का नया वेरिएंट; तथ्य, भ्रम और वास्तविकता का विश्लेषण
1 day ago
विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर दिव्यांग बच्चों का दंत परीक्षण, डेंटल किट का वितरण
1 day ago
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खाद पर कड़ी निगरानी: कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश, किसानों को राहत
1 day ago
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में टीबी पर निर्णायक जंग: 100 दिन, गांव-गांव स्क्रीनिंग अभियान शुरू
1 day ago
चमत्कार है या बिजनेस : ट्यूशन संस्कृति का अद्भुत युग
1 day ago
चाकू की नोक पर 50 हजार की लूट, आरोपी गिरफ्तार
1 day ago
ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
Related Articles
Check Also
Close

