छत्तीसगढ़

321 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। एनजेपी थाने की पुलिस ने सोमवार देर रात फुलबाड़ी में अभियान चलाकर एक ट्रक से 321 किलो गांजा बरामद किया. इस मामले में गांजा तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के नाम रिंटू कुमार प्रसाद, राजू यादव और इंद्रदेव प्रसाद हैं. तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं. सूत्रों के अनुसार एनजेपी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फूलबाड़ी के रास्ते बिहार में मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है. इसके बाद एनजेपी थाने की पुलिस ने फूलबाड़ी में अभियान चलाया और वाहनों की जांच शुरू कर दी. इस दौरान ट्रक की जांच करने पर पुलिस को संदेह हुआ. गहन तलाशी के बाद ट्रक के अंदर एक गुप्त चैंबर में 321 किलो गांजा मिला। इसके बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और ड्राइवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा असम से बिहार तस्करी कर लाया जा रहा था. निकाले गए गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है. एनजेपी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!