छत्तीसगढ़

मॉस्को आतंकी हमले में अब तक 93 की मौत:11 संदिग्ध हिरासत में, रूस बोला- खून का बदला खून से लेंगे; ISIS ने जिम्मेदारी ली

रूस की राजधानी मॉस्को में क्रोकस सिटी हॉल पर हुए आतंकी हमले में शामिल सभी 4 आतंकियों समेत 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। RT इंडिया की रिपोर्ट मुताबिक, रूस के सिक्योरिटी सर्विस के चीफ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया है कि चार संदिग्ध सफेद रंग की कार में भागने की कोशिश कर रहे थे।

हमला शुक्रवार रात (22 मार्च) को हुआ। इसकी जिम्मेदारी ISIS ने ली है। सेना जैसी वर्दी पहने 4 आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, बम फेंके और फरार हो गए। पहले आतंकियों की संख्या 5 बताई गई थी। हमले में अब तक 93 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 140 से ज्यादा लोग घायल हैं।

इधर, रूस के पूर्व राष्ट्रपति और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल डिप्टी चेयरपर्सन​​​​​​ दिमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि रूस खून का बदला खून से लेगा।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button