छत्तीसगढ़

शराब पीकर वाहन चलाते मिले 25 लोग, देर रात चला पुलिस का चेकिंग अभियान

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के नेतृत्व में रात के समय सडक दुर्घटना के प्रमुख कारण ड्रिंक एण्ड ड्राईव में कमी लाने हेतु दिये गये निर्देश के परिपालन में यातायात पुलिस एवं थाना प्रभारियों के द्वारा दुर्ग जिले के अंतर्गत प्रवेश करने वाले एवं जिले के प्रमुख मार्गो पर देर रात 24 फिक्स पाइंट बनाकर वाहन चलाको की ब्रीथ एनेलाईजर मशीन से चेक करने पर 25 वाहन चालक जिसमें 6 भारी वाहन चालक, 10 कार चालक, 9 दो पहिया वाहन चालको पर कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त किया गया।जप्त वाहनों को आज सोमवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जावेगा। जिस पर न्यायालय वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन चालक का लायसेंस सस्पेंड किया जायेगा। सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु एवं वाहन चालको को शराब पीकर वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा यह कार्यवाही आगे निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!