बिलासपुर। सिरगिट्टी थान क्षेत्र के फदहा खार के जंगलों में एक बार फिर से अधजली लाश मिली है। यह इलाका बबुल के पेड़ों से आच्छादित है। शहर से बाहर सुनसान इलाका होने से यहां जानवरों के शव, मांस- मछली के अपशिष्ट आदि फेंक दिए जाते हैं, इसलिए यहां से अक्सर बदबू उठती रहती है। यह बात शायद हत्यारो को पता था, इसीलिए उन्होंने लाश को ठिकाने लगाने के लिए इसी जगह का चयन किया। रविवार सुबह इस इलाके में लकड़ी चुनने गए लोगों को कुछ संदिग्ध सी चीज नजर आई। उन्होंने करीब जाकर देखा तो पाया कि यह किसी इंसान की लाश है। तुरंत इसकी सूचना मीडिया कर्मी को दी गई, जिनके माध्यम से पुलिस को जानकारी मिली। मौके पर सिरगिट्टी पुलिस पहुंची तो देखा कि पेट के बल एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। लाश की पहचान छुपाने के लिए हत्यारे ने उसे जलाने का भी प्रयास किया था। मृतक की उम्र 30 से 35 साल के बीच हो सकती है। लाश 2 से 3 दिन पुरानी होगी। मृतक ने सफेद और काले रंग का चेक शर्ट पहना हुआ है। तलाशी में उसके पास से कुछ नहीं मिला लेकिन आसपास बोरा, ग्लव्स आदि मिले हैं। मृतक के सर पर चोट के निशान भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और कर लाश को ठिकाने लगाने के लिए फदहाखार के जंगल लाया गया होगा। , जहां उसकी पहचान छुपाने उसे जला दिया गया। मृतक का चेहरा पूरी तरह विकृत हो चुका है इसलिए फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए सिम्स भेज दिया है। साथ ही आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है कि मामला हत्या का है। इसलिए पहले मृतक की पहचान जरुरी है। जिससे यह पता चल सके की उसकी हत्या किसने और क्यों की है। पूरा इलाका सुनसान होने की वजह से यहां पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की भी मदद मिलने की संभावना बेहद कम है। आशंका है कि लाश को रात को ठिकाने लगाया गया होगा, जब यहां घुप्प अंधेरा रहता है। पुलिस के लिए फिलहाल चुनौती लाश की पहचान जुटाने की है। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई हो पाएगी
Read Next
2 days ago
जिला पंचायत कार्यालय सारंगढ़ में 13 नवंबर को होगा उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला
2 days ago
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए
2 days ago
सभी निर्माण एजेंसी सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ करें: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे
2 days ago
राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क निर्माण कार्य का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया अवलोकन
2 days ago
मंडी टीम ने व्यापारी से 153 बोरी 61.20 क्विंटल अवैध धान किया जप्त
2 days ago
सफलता की कहानी
2 days ago
सफलता की कहानी
5 days ago
एनआईटी रायपुर का 16वां दीक्षांत समारोह संपन्न — जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और रक्षा वैज्ञानिक डॉ. जी. सतीश रेड्डी ने दी प्रेरणादायी मार्गदर्शन
5 days ago
नदीगांव और सुरसी के पीडीएस दुकान संचालन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर
5 days ago
वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
Related Articles
Check Also
Close






