सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर । नगर के देवरी खुर्द में अपने ही पार्टी के साथ भीतरघात करने वाले कुछ जनप्रतिनिधि, महिला समूह की सीईओ को मोहरा बनाकर ओछी राजनीति करते देखे जा रहे हैं। देवरीखुर्द में संचालित महिला समूह की कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर ए अनुराधा का सामान्य विभागीय तबादला हुआ है। अब इसी को मुद्दा बनाकर यहां एक गुट राजनीतिक रोटी सेंकने पर उतर आया है। असल में महिला समूह की सीईओ ए अनुराधा पर गरीब महिलाओं से समूह बनाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। शासकीय कर्मचारी होने के बावजूद उन पर आरोप है कि उन्होंने पिछले चुनाव में एक पार्टी विशेष के लिए जमकर काम किया। इसके बावजूद उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही होने की बजाय केवल देवरीखुर्द के वार्ड क्रमांक 42 और 43 से उनका स्थानांतरण दयालबंद क्षेत्र में किया गया है। जिसके बाद क्षेत्र में ही कुछ जनप्रतिनिधियों के समर्थन पर कुछ महिलाओं ने नगर निगम और भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।शासकीय नौकरी में ट्रांसफर आम बात है लेकिन किसी महिला कर्मचारी के ट्रांसफर हो जाने पर बेजा दबाव बनाते हुए उसे निरस्त करने की मांग की जा रही है जबकि उस महिला कर्मचारी पर कई गंभीर आरोप भी है। इसे लेकर आगामी दिनों में निगम आयुक्त को भी शिकायत करने की जानकारी मिली है। साथ ही बताया जा रहा है कि महिला समूह और उनके सीईओ की इन हरकतों की शिकायत विधायक तक भी पहुंच चुकी है और वे भी अनुशासनहीनता पर गंभीर कार्यवाही करने की तैयारी में है। इधर क्षेत्र के एक पार्षद और महिला सीईओ के इशारे पर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया।
Read Next
3 days ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में जनसंपर्क की महिला अधिकारियों को किया सम्मानित
3 days ago
कलेक्टर धर्मेश साहू ने बिलाईगढ़ क्षेत्र के हाईस्कूल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
3 days ago
सड़क और ट्रांसफार्मर के पास होलिका दहन नहीं करें: कलेक्टर धर्मेश साहू
4 days ago
बिजली मंडल की घोर लापरवाही! कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
5 days ago
अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे ने किया बारहवीं बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण
5 days ago
शिविर में यूडीआईडी कार्ड के लिए 155 दिव्यांग हुए चिन्हित
5 days ago
सांसद कमलेश जांगड़े के सांसद निधि से 96 दिव्यांग व वृद्धजनों को मिला सहायक उपकरण
5 days ago
नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष एवं पार्षद शपथ कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
5 days ago
महिला सशक्तिकरण के लिए भटगांव न्यायालय में जागरूकता शिविर का आयोजन
5 days ago
भटगांव न्यायालय में विधिक सेवा व लोक अदालत पर जागरूकता शिविर आयोजित
पत्रकार एकता संघ छत्तीसगढ़ में H.D महंत को प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया व संघ के द्वारा जिला अध्यक्ष महिला विंग पूजा शुक्ला एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य पी काजल सोनी का हुआ पदोन्नति।
पत्रकार एकता संघ छत्तीसगढ़ में H.D महंत को प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया व संघ के द्वारा जिला अध्यक्ष महिला विंग पूजा शुक्ला एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य पी काजल सोनी का हुआ पदोन्नति।
Related Articles
Check Also
Close
-
दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू2 weeks ago