Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, July 16
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»कलेक्टर डॉ कन्नौजे और एसपी वार्ष्णेय ने किया उप जेल सारंगढ़ का औचक निरीक्षण
छत्तीसगढ़ सारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे और एसपी वार्ष्णेय ने किया उप जेल सारंगढ़ का औचक निरीक्षण

HD MAHANTBy HD MAHANT21/05/2025 - 5:52 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 मई 2025/सजग, सुरक्षा, सुधार के ध्येय वाक्य पर कार्य कर रहे उप जेल सारंगढ़ का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय और डिप्टी कलेक्टर अशोक मार्बल ने औचक निरीक्षण किया। सभी ने आगंतुक रजिस्टर में अपना नाम दर्ज किया और रसोई, बैरक, वीसी कक्ष, भंडार आदि का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने प्रधान आरक्षक से पूछताछ किए कि, बंदी की मारपीट क्यों हुआ और सिपाही ड्यूटी में था तो वो क्या कर रहा था। प्रधान आरक्षक ने बताया कि शौचालय के आसपास किसी बात से झगड़ा हुआ था। कलेक्टर और एसपी ने सभी बैरक के सभी बंदियों को बोले कि यदि कोई झगड़ा कर रहा है तो बताएं। बैरक 1 में एक बंदी ने कहा कि एक युवा बंदी सिर को मारता है, तो आरोपी बंदी ने झूठ बोलने के अंदाज में कहा कि वह मजाक करता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि कोई बंदी झगड़ा करता है तो उसे दूसरे बैरक में भेजेंगे।

दिनचर्या की सामान्य पूछताछ

जेल में उपस्थित बंदियों और प्रधान आरक्षक से जेल के संबंध में कौन खाना बनाता है। बंदी हरिराम जो रसोइया का काम कर रहे उनसे पुलिस अधीक्षक ने उनके अपराध और आज चाय कितने दूध का बना, नाश्ता, चावल, सब्जी क्या बनाए थे का प्रश्न किए। हरिराम ने बताया कि 5 लीटर दूध का चाय बना, नाश्ता में खिचड़ी बनाए थे और दोपहर की सब्जी में आलू बड़ी बनाए थे। इसी प्रकार जेल परिसर में औषधालय में काम कर रहे बंदी से कलेक्टर ने पूछा कि कौन से अपराध और कारण क्या था? बंदी ने जवाब दिया कि हत्या के केस है, मृतक ब्याज ज्यादा लेता था। कलेक्टर ने कौन कौन सा दवा है, इसकी जानकारी ली और डॉ दीनदयाल साहू से कब कब प्रतिदिन चेक करते हैं। डॉक्टर ने जवाब दिए कि प्रतिदिन रूटीन चेकअप के बाद 24 घंटे ऑन कॉल बुलाने पर सेवा देता हूं। कलेक्टर ने वीसी कक्ष की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पिछले वीसी और पेशी में प्रत्यक्ष गए बंदी के रिकॉर्ड का अवलोकन किया।

See also  खाद घोटाले पर गिरी गाज, मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शाखा प्रबंधक निलंबित

बंदियों के पढ़ने के लिए पुस्तक उपलब्ध कराएंगे कलेक्टर

बंदियों के समय गुजारने और उनके जीवन में सुधार कार्य के उद्देश्य से बंदियों के लिए पुस्तक उपलब्ध कराने कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने डिप्टी कलेक्टर अशोक मार्बल को निर्देश दिए।

बैरक की स्थिति

बैरक में 14 कलेक्टर ने पूछा कि क्या क्या अपराध के बंदी हैं। सबसे ज्यादा समय तक कौन, किस अपराध से बंद है। खाना ठीक मिलता है कि नहीं। बीमार होने पर इलाज होता है? कितना बजे उठते हैं। चाय नाश्ता कितना बजे मिलता है। दोपहर के खाना में क्या बना था। किताब कौन कौन पढ़ते हैं। बंदी ने बताया कि वो कैरम और चेस खेलते हैं।

समस्या की जानकारी

कलेक्टर और एसपी ने सभी बंदियों से परेशानी की जानकारी ली। बंदियों ने बताया कि जेल के दो बोर में गर्मी के दिन में पानी नहीं आ रहा हैं, टैंकर में पानी की व्यवस्था है, जो कम है। इसलिए पानी की व्यवस्था कर दीजिए। एक बंदी ने कहा कि खुजली हो रहा है तो दवा की व्यवस्था करा दे। बुजुर्ग बंदी ने कहा कि मेरे बच्ची को राशि देना व्यवस्था करा दीजिए। झुमका गांव के युवा बंदी ने कोर्ट बदलने की अर्जी की। सरिया तहसील के एक बंदी ने कहा कि दूध और अंडा नही मिलता।

कलेक्टर ने पानी और दवा की व्यवस्था, कोर्ट बदलने और चेक में हस्ताक्षर करने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करने के निर्देश दिए।

जेल,बैरक, बंदी और सुविधा

जेल में सामूहिक स्नानागार के लिए खुला सीमेंट का टंकी है। परिसर में हनुमान जी का मंदिर है। एक पाठशाला है जो बंद है। जेल में 4 बैरक है। बैरक 4 में 14 बंदी थे। बैरक 1 हाल में 49 बंदी थे, वहां टीवी में वाइल्ड चैनल चालू था। बंदियों ने बताया कि पर्याप्त खाना मिला है। बैरक 3 में 15 बंदी थे, जिसमें एक युवा, रसायन का लेक्चरर था। उसने बताया कि राजस्व मामले में वह बंदी है। , बैरक 2 हाल है, जहां 8 पंखा चालू था, जिसमें 65 बंदी थे। सभी बंदी टीवी के स्टार उत्सव चैनल देख रहे थे। हाल में बाबूलाल चतुर्वेदी का कैलेंडर, घड़ी, भगवान श्रीराम और हनुमानजी का दीवाल में पेंटिंग था। बैरक को देखने से लगता था, जैसे सभी कोई यात्रा करने बैठे हों। वहीं हॉल में टीवी देख रहे बंदियों को देखने पर ऐसा लगता है जैसे सभी टीवी देखने हाल में इकट्ठा हुए हों।

See also  पंडित राजेंद्र गंगानी की कथक प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

विधिक सहायता

जेल के मुख्य गेट के बाद विधिक साक्षरता अभियान 2024 का पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में बंदियों के भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत अधिकार, जमानत, अधिवक्ता की सुविधा आदि के संबंध में जानकारी दिया गया है।

भंडार कक्ष

जेल के भंडार कक्ष में तेल, दाल, चावल, आटा, आलू, प्याज, बैगन और लौकी आदि भंडारित था। पुलिस अधीक्षक ने ड्रम को खोलकर चेक किया, जिसमें दाल मिला।

बंदी मुलाकात

जेल में बंदियों से मुलाकात के लिए एंट्री करने का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक है, जिसका मुलाकात सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक दिया जाएगा। इसके साथ-साथ बंदी के परिजन बंदी को सामग्री सिपाही के माध्यम से टोकन नंबर के अनुसार दे सकते हैं। बंदी से बात करने का सुविधा टेलीफोन के माध्यम से आमने-सामने एक जाली लगा हुआ खिड़की से कर सकते हैं जिसमें वे एक दूसरे को देख सकते हैं।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

Comments are closed.

पोस्ट

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.