Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल है, बस उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा : जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा

13/09/2026 - 11:50 PM

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, September 19
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»कांग्रेस को भारत निर्वाचन आयोग के नियमों का अध्ययन कर बयान देना चाहिए, जनता को गुमराह न करें : डॉ. मिश्रा
छत्तीसगढ़ रायपुर

कांग्रेस को भारत निर्वाचन आयोग के नियमों का अध्ययन कर बयान देना चाहिए, जनता को गुमराह न करें : डॉ. मिश्रा

HD MAHANTBy HD MAHANT24/01/2026 - 1:33 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस एसआईआर को लेकर प्रदेश में गलत माहौल बनाने का काम कर रही है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि एक राजनीतिक दल होने के नाते कांग्रेस को शिकायत करने का अधिकार तो है पर कांग्रेस उन शिकायतों के समाधान के बजाय झूठ बोलकर ओछी राजनीति कर रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में स्पष्ट रूप से यह विषय रखा है, जो आम जनमानस को समझ में आ रहा है। कांग्रेस मतदाता सूची का शुद्धिकरण करने से रोक रही है क्योंकि वह घुसपैठियों को बचाना चाहती है। भारत का संविधान यह सुनिश्चित करता है कि मतदाता को भारत का नागरिक होना चाहिए। डॉ. मिश्रा ने कहा कि घुसपैठियों को भारत का नेतृत्व चुनने का अधिकार नहीं है। मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत करता है। लेकिन कांग्रेस आज देश में भ्रामक प्रचार कर रही है और देश का वातावरण बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस को यह समझना होगा कि निर्वाचन आयोग और भाजपा अलग-अलग हैं। एसआईआर चुनाव आयोग करा रहा है, और उसके सामने भाजपा और कांग्रेस, दोनों की स्थिति एक समान है। अगर कहीं कोई गड़बड़ी सामने आती है तो हम भी निर्वाचन आयोग से उसकी शिकायत करते हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस एसआईआर को लेकर प्रदेश को इसलिए गुमराह कर रही है क्योंकि मतदाता सूचियों में गड़बड़ी कांग्रेस के संरक्षण में ही हुई हैं और अब जब उसे दुरुस्त करने का काम हो रहा है तो कांग्रेस के लोगों को अपने बेनकाब होने का डर सता रहा है। कांग्रेस को तकलीफ इसी बात से है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि एसआईआर कोई पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले कांग्रेस के शासनकाल में भी यह प्रक्रिया पूरी की जाती रही है, पर हमने उस पर कभी सवाल खड़े नहीं किए। आज कांग्रेस एसआईआर पर सवाल खड़ा करके उस संविधान का अपमान कर रही है, जिसमें यह व्यवस्था दी गई है। कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं व व्यवस्थाओं पर निराधार आरोप लगा रही है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
See also  अरपा नदी किनारे नया रिवर व्यू बनेगा आकर्षण का केंद्र -
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल है, बस उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा : जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा

13/09/2026 - 11:50 PM

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

Comments are closed.

पोस्ट

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल है, बस उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा : जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा

13/09/2026 - 11:50 PM

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.