छत्तीसगढ़बिलासपुर

फार्मा मैनेजर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन एवं शपथ समारोह आयोजित

बिलासपुर 4 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ बिलासपुर फार्मास्यूटिकल मैनेजर एसोसिएशन (CGPMA बिलासपुर) का वार्षिक अधिवेशन एवं नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

अधिवेशन के दौरान अध्यक्ष पद पर बद्री साहू को मनोनीत किया गया, जबकि सचिव के रूप में लवकुश मिश्रा, उपाध्यक्ष रामप्रसाद अवधिया, कोषाध्यक्ष रमाशंकर साहू, सहसचिव उमेश साहू एवं राजकुमार तिवारी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के संरक्षक सतीश तिवारी एवं घनश्याम साहू ने बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यों की मौजूदगी में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए आपसी समन्वय, पेशेवर नैतिकता एवं संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। वहीं नव निर्वाचित अध्यक्ष बद्री साहू ने सदस्यों के विश्वास के लिए आभार जताते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

समारोह का मंच संचालन संतोष भारती एवं राजेश चक्रवर्ती ने कुशलतापूर्वक किया। अधिवेशन में बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम सफल और यादगार रहा।

Related Articles

Back to top button