बिलासपुर 1 मार्च 2026/नगर संभाग पश्चिम, बिलासपुर द्वारा 27 फरवरी एवं 28 फरवरी 2026 को नेहरू नगर जोन, गोल बाजार जोन और सरकंडा जोन में व्यापक मास चेकिग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में कनेक्शनों की गहन जांच की। मास चेकिग अभियान के दौरान कुल 65 कनेक्शनों में अनियमितता पाई गई। इन कनेक्शनों में मीटर बायपास, डायरेक्ट हुकिग एवं अन्य प्रकार की विद्युत चोरी के मामले प्रकाश में आए। दोषी उपभोक्ताओं के विरुद्ध विभागीय नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करते हुए 15.60 लाख का अतिरिक्त देयक (पेनल्टी बिल) जारी किया गया है। जाँच मे 22 जाँच टीम का गठन किया गया था जिसने सिटी सर्किल बिलासपुर के सभी सहायक व कनिष्ठ अभियंता शामिल थे। इनके द्वारा कुल 370 कनेक्शनो की जाँच की गयी तथा 65 कनेक्शनो मे अनियमितता पाई गई।
पकड़े गए बिजली चोरों की सूची
विद्युत वितरण कंपनी के अभियान में रघुवीर राजपूत पुराना बस स्टैंड, किरण वैश्य पुराना बस स्टैंड, अजय कुमार कश्यप सलूजा विहार, गिरीश सोनी तेलीपारा, मंजू मुरारका श्रीकांत वर्मा मार्ग, सोनू यादव नूतन चौक, विष्णु वंशकार नूतन चौक, विनय कौशिक नूतन चौक, गायत्री यादव सरकंडा को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी रोकने एवं लाइन लॉस को कम करने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। आम जनता से अपील की जाती है कि वे विद्युत चोरी न करें और वैध कनेक्शन के माध्यम से ही विद्युत का उपयोग करें। बिजली चोरी करते पाए जाने पर विद्युत अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।



