बिलासपुर 13 मार्च 2026)देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से 10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ इकाइयों द्वारा मनाया गया । इसी के तहत सीआईएसएफ इकाई एनटीपीसी सीपत में पूरे सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम जिनमें सुरक्षा जागरूकता, सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता, बच्चों के लिए हथियार का प्रदर्शन, वित्तीय प्रबंधन , अंगदान, महिलाओं के स्वास्थ जागरूकता, बाइक रैली तथा विभिन्न संस्थाओं के मध्य मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई । 10 मार्च को भव्य परेड का आयोजन किया गया।परेड के दौरान इकाई प्रभारी कपिल सुधाकर कामड़ी उप कमांडेंट द्वारा सीआईएसएफ की राष्ट्रीय स्तर तथा इकाई स्तर पर प्राप्त विभिन्न उपलब्धियों तथा बल संबंधी निर्धारित सुरक्षा लक्ष्यों पर संबोधन किया परेड का नेतृत्व निरीक्षक/कार्य एक के भास्कर द्वारा किया गया। सुरक्षा सप्ताह सभी संबंधित कार्यक्रम एवं गतिविधियाँ मोहन लाल उप कमांडेंट / अग्नि तथा राजकुमार असिस्टेंट कमांडेंट की निगरानी एवं मार्गदर्शन में संपादित की गई कार्यक्रम के अंत में असिस्टेंट कमांडेंट राजकुमार द्वारा एनटीपीसी सीपत के अधिकारियों एवं बल सदस्यों का जिन्होंने कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।


