छत्तीसगढ़बिलासपुर

शक्ति और भक्ति का अनूठा संगम श्री पीतांबरा पीठ में चैत्र नवरात्र एवं श्रीमद् भागवत

बिलासपुर 19 मार्च 2026/प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी न्यायधानी के सुभाष चौक, सरकण्डा स्थित श्री पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, जब साक्षी बनेगा यह प्रांगण माँ की असीम शक्ति और भक्तों की अटूट भक्ति का।छत्तीसगढ़ प्रदेश के अद्वितीय और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर में आगामी चैत्र वासंतीय नवरात्र के पावन अवसर पर नौ दिवसीय भव्य ‘श्रीमद् देवी भागवत कथा का संगीतमय’ एवं ‘नवरात्र उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है।गुरु कृपा से जनकल्याण का संकल्प यह आयोजन मात्र एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि विश्व शांति और जन-कल्याण का एक पावन संकल्प है। भगवान भूतनाथ चन्द्रमौलेश्वर की असीम कृपा और ब्रह्मलीन परमपूज्य श्री 108 श्री स्वामी शारदानन्द सरस्वती जी महाराज के दिव्य आशीर्वाद से आयोजित इस महोत्सव का मार्गनिर्देशन पीतांबरा पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज कर रहे हैं। उनके अनुसार, यह महोत्सव मानव जीवन को भौतिकता से हटाकर आध्यात्मिकता की ओर ले जाने का एक स्वर्णिम अवसर है।

भव्य कार्यक्रम की रूपरेखाः

इस महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार, 19 मार्च 2026 को अत्यंत गरिमामय ढंग से होगा, जिसका समापन शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को महानवमी के पावन पर्व पर होगा। अखण्ड ज्योति कलश का दिव्य प्रकाशः महोत्सव के प्रथम दिन अभिजीत मुहूर्त (दोपहर 11:36 से 12:36 के बीच) में 108 श्री मनोकामना घृत अखण्ड ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। आस्था की यह लौ भक्तों की मनोकामनाओं की पूरक बनेगी।ध्वजारोहण, ज्वारोपणम एवं पाठारंभः प्रथम दिन ही विधि-विधान से ध्वजारोहण के साथ श्री दुर्गासप्तशती और श्रीमद् देवी भागवत पाठ का शुभारंभ होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!