Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बिटिया वर्क @ अभियान के तहत 20 छात्राओं ने किया कलेक्टोरेट, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

08/11/2026 - 4:04 PM

नीलांचल भवन में भव्य समरसता भोज, एक पंगत में नजर आई सामाजिक एकता; विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आमजनों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन

07/11/2026 - 6:09 PM

ढाबाखार और भैरोंपुर की गलियां बदहाल, कीचड़-जलभराव से ग्रामीण हलाकान

06/11/2026 - 12:43 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, November 8
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»बिलासपुर में प्रशासन रहेगा हाई अलर्ट; कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई; आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के हुए निर्देश
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

बिलासपुर में प्रशासन रहेगा हाई अलर्ट; कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई; आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के हुए निर्देश

HD MAHANTBy HD MAHANT29/03/2026 - 6:23 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर।पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रहे तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए बिलासपुर संभाग में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत संभागीय कमिश्नर सुनील जैन और आईजी रामगोपाल गर्ग ने मंथन सभाकक्ष में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक लेकर हालात की गहन समीक्षा की और कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित तेल कंपनियों के अधिकारियों, डीलरों व वितरकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए।बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने साफ किया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का स्थानीय स्तर पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।कमिश्नर सुनील जैन ने पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस, उर्वरक और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पूरे संभाग में इनकी सप्लाई निर्बाध बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि किसी भी स्थिति में कमी की स्थिति नहीं बननी चाहिए और आपूर्ति व्यवस्था लगातार मॉनिटर की जाए।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान हालात में अफवाहें सबसे बड़ा खतरा बन सकती हैं। इसलिए आम जनता तक सही और प्रमाणिक जानकारी समय पर पहुंचाई जाए। सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों पर फैलने वाली भ्रामक खबरों पर कड़ी नजर रखी जाए और उनका तत्काल खंडन किया जाए।प्रशासन ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 1800-233-3663 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं, ताकि आम नागरिक किसी भी समस्या या सूचना को तुरंत साझा कर सकें। साथ ही जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम को सक्रिय रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।कमिश्नर ने कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की अवैध बिक्री या स्टॉकिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा उर्वरकों की होल्डिंग पर रोक लगाते हुए किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।अस्पतालों, छात्रावासों, शैक्षणिक संस्थानों और रेलवे जैसी आवश्यक सेवाओं में ईंधन और गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।आईजी रामगोपाल गर्ग ने कानून-व्यवस्था के दृष्टिकोण से सीमावर्ती चेक पोस्टों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल और गैस के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जाए और अवैध रूप से कंटेनरों में ईंधन बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।बैठक में तेल कंपनियों के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वर्तमान में संभाग में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।अंत में कमिश्नर और आईजी ने सभी विभागों को समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और हर हाल में आवश्यक सेवाएं सुचारू बनी रहनी चाहिए।

See also  जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक 22 अप्रैल को होगी
WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

बिटिया वर्क @ अभियान के तहत 20 छात्राओं ने किया कलेक्टोरेट, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

08/11/2026 - 4:04 PM

नीलांचल भवन में भव्य समरसता भोज, एक पंगत में नजर आई सामाजिक एकता; विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आमजनों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन

07/11/2026 - 6:09 PM

ढाबाखार और भैरोंपुर की गलियां बदहाल, कीचड़-जलभराव से ग्रामीण हलाकान

06/11/2026 - 12:43 PM

अमन वर्मा के नेतृत्व में सरायपाली में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

06/11/2026 - 12:22 PM

संस्कार शिक्षण संस्थान के मार्गदर्शन में पीएम श्री, कन्या विद्यालय व रॉयल किड्स के 7 मॉडल संभाग स्तरीय विज्ञान मेले के लिए चयनित, जिला प्रदर्शनी में पिथौरा का दबदबा

06/11/2026 - 12:14 PM

मंगल भवन में दीपावली मिलन समारोह की धूम, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

04/11/2026 - 11:23 PM

Comments are closed.

पोस्ट

बिटिया वर्क @ अभियान के तहत 20 छात्राओं ने किया कलेक्टोरेट, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

08/11/2026 - 4:04 PM

नीलांचल भवन में भव्य समरसता भोज, एक पंगत में नजर आई सामाजिक एकता; विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आमजनों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन

07/11/2026 - 6:09 PM

ढाबाखार और भैरोंपुर की गलियां बदहाल, कीचड़-जलभराव से ग्रामीण हलाकान

06/11/2026 - 12:43 PM

अमन वर्मा के नेतृत्व में सरायपाली में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

06/11/2026 - 12:22 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.