बिलासपुर 10 अप्रैल 2026/ खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा रतखंडी व धूमा, मानिकपुर लावर व राजपुर केकती क्षेत्र की जाँच की गयी। जाँच के दौरान रतखंडी क्षेत्र अंतर्गत अरपा नदी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन करते 10 ट्रैक्टर ट्राली वाहनों को जप्त किया गया। धुमा मानिकपुर क्षेत्र से खनिज मिट्टी का अवैध उतखनन व परिवहन करते 01 पोकलेन मशीन व 04 हाइवा वाहनों को जप्त किया गया है। लावर क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 01 हाइवा जप्त किया गया है। राजपुर , केकती क्षेत्र से खनिज मिट्टी का अवैध उत्खनन करते 01 जे सीबी व 04 ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। बुतेना क्षेत्र से मुरुम का अवैध उत्खनन करते 01 जे सी बी वाहन को जप्त किया गया है। इस प्रकार जप्त कुल 22 वाहनों को पुलिस चौकी बेलगहना तथा खनिज जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है।

