Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    कार्य मे लापरवाही सीएमओ तखतपुर को कलेक्टर ने दिया शोकाज नोटिस

    06/05/2026 - 10:34 AM

    नया बिजली कनेक्शन अब ऑनलाइन घर बैठे लगवाएं

    06/05/2026 - 10:32 AM

    करोड़ों का रोज़ाना कारोबार, फिर भी बदहाल व्यापार विहार मंडी—25 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार

    06/05/2026 - 10:30 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 6
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ बिलासपुर

    अवैध मिट्टी उत्खनन पर सख्ती का दावा, उधर महमंद में मैदान खोदकर बना दिया तालाब

    HD MAHANTBy HD MAHANT06/05/2026 - 10:27 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर 6 मई 2026/ खनिज विभाग द्वारा अवैध मिट्टी उत्खनन पर कार्रवाई के दावों के बीच महमंद क्षेत्र में लगातार हो रही खुदाई ने प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां पिछले एक वर्ष से मिट्टी की अवैध खुदाई जारी है, जिससे समतल मैदान अब गहरे गड्ढों में तब्दील होकर तालाब जैसा स्वरूप ले चुका है। विभाग का कहना है कि उसने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब 9 लाख रुपये की पेनाल्टी वसूली की है। अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2025-26 में अवैध उत्खनन से जुड़े 24 प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है, जिसमें लाखों रुपये की समन शुल्क वसूली गई। साथ ही नियमित जांच और निरीक्षण अभियान चलाने की भी बात कही गई है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश करती है। महमंद-देवकछार क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार हो रहे उत्खनन से न केवल जमीन की प्राकृतिक संरचना बिगड़ी है, बल्कि बरसात के दौरान इन गड्ढों में जलभराव से दुर्घटनाओं और नुकसान की आशंका भी बढ़ गई है। सूत्रों का कहना है कि अवैध खनन को छिपाने के लिए कुछ स्थानों पर धार्मिक निर्माण जैसे मंदिर का सहारा लिया गया है, जिससे कार्रवाई में ढिलाई बरती जा रही है। यह भी सामने आया है कि कई जगहों पर बिना अनुमति ईंट निर्माण के लिए मिट्टी का दोहन किया जा रहा है।

    विभाग का पक्ष

    खनिज विभाग का दावा है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और दोषियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने यह भी कहा कि पारंपरिक कुम्हारों को ईंट निर्माण की सीमित छूट दी गई है और उसके दुरुपयोग की स्थिति में कार्रवाई की जाती है।

    सवाल बरकरार

    अगर कार्रवाई हो रही है, तो अवैध खुदाई क्यों जारी है?

    क्या निरीक्षण केवल कागजों तक सीमित है?

    स्थानीय स्तर पर मिलीभगत की आशंका से कैसे इनकार किया जा सकता है?

    यह मामला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है और अवैध खनन पर प्रभावी रोक के लिए ठोस और पारदर्शी कार्रवाई की मांग करता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    कार्य मे लापरवाही सीएमओ तखतपुर को कलेक्टर ने दिया शोकाज नोटिस

    06/05/2026 - 10:34 AM

    नया बिजली कनेक्शन अब ऑनलाइन घर बैठे लगवाएं

    06/05/2026 - 10:32 AM

    करोड़ों का रोज़ाना कारोबार, फिर भी बदहाल व्यापार विहार मंडी—25 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार

    06/05/2026 - 10:30 AM

    गुटखा थूकने से भड़का बवाल, गांधी चौक पर मारपीट, हिस्ट्रीशीटर पर शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद जिला बदर की तैयारी

    05/05/2026 - 7:03 PM

    साइबर ठगी से नशे तक खतरे का अलर्ट, गांव में पुलिस एंट्री, महिलाओं ने संभाली कमान

    05/05/2026 - 6:53 PM

    महुआ शराब का गुप्त अड्डा बेनकाब, समाधान टिप पर घेराबंदी, युवा कोचिया रंगे हाथ गिरफ्तार

    05/05/2026 - 6:44 PM
    Editors Picks

    कार्य मे लापरवाही सीएमओ तखतपुर को कलेक्टर ने दिया शोकाज नोटिस

    06/05/2026 - 10:34 AM

    नया बिजली कनेक्शन अब ऑनलाइन घर बैठे लगवाएं

    06/05/2026 - 10:32 AM

    करोड़ों का रोज़ाना कारोबार, फिर भी बदहाल व्यापार विहार मंडी—25 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार

    06/05/2026 - 10:30 AM

    अवैध मिट्टी उत्खनन पर सख्ती का दावा, उधर महमंद में मैदान खोदकर बना दिया तालाब

    06/05/2026 - 10:27 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.