Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    ई-चालान वालों के लिए आखिरी चेतावनी, कल तक रजिस्ट्रेशन नहीं तो वाहन जब्ती की कार्रवाई तय

    06/05/2026 - 8:34 PM

    सरसींवा में शराब कोचियों पर पुलिस का कहर, 270 लीटर महुआ शराब संग छह आरोपी धराए

    06/05/2026 - 8:05 PM

    महुआ बेच रहे कोचियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गांवों में एकसाथ दबिश से सनसनी

    06/05/2026 - 7:58 PM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 6
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ धमतरी

    महुआ बेच रहे कोचियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गांवों में एकसाथ दबिश से सनसनी

    HD MAHANTBy HD MAHANT06/05/2026 - 7:58 PM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धमतरी 6 मई 2026/  नगरी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब देर शाम पुलिस की अलग-अलग टीमें एक साथ चार ठिकानों पर टूट पड़ीं और जंगलों व बस्तियों में छिपाकर चलाए जा रहे अवैध महुआ शराब कारोबार का बड़ा खुलासा हो गया। मुखबिर से लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद नगरी थाना पुलिस ने ऐसी घेराबंदी की कि शराब कारोबारियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कहीं कच्ची महुआ शराब भरी केन बरामद हुई, कहीं बिक्री की रकम मिली और कहीं धधकती भट्टियों के बीच अवैध शराब बनाने का पूरा खेल पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगरी की विशेष टीमों ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और देखते ही देखते चार अलग-अलग मामलों में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सबसे पहले जंगलपारा छिपली में बिरझु राम सोनबेर उम्र 55 वर्ष पुलिस के हत्थे चढ़ा, जिसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। इसके बाद स्वापारा छिपली में निर्मला नवरंग उम्र 45 वर्ष को 3.5 लीटर कच्ची महुआ शराब और 250 रुपये बिक्री रकम के साथ पकड़ा गया। पुलिस की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। छिपली जंगलपारा में लल्लन कुमार नवरंग उम्र 61 वर्ष के ठिकाने पर जब दबिश दी गई तो वहां से 10.160 बल्क लीटर देशी और कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री की रकम भी बरामद हुई। चौथी कार्रवाई में छिपको जंगलपारा से फगनी बाई उम्र 45 वर्ष को 1.3 लीटर कच्ची महुआ शराब और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया। आबकारी एक्ट की धारा 34(1) और 34(2) के तहत दर्ज इन चार मामलों में पुलिस ने कुल 26.66 बल्क लीटर अवैध शराब और 4010 रुपये की जुमला रकम जब्त की। कार्रवाई के दौरान कई जगहों पर शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही भट्टियों को मौके पर ही तोड़ दिया गया और भारी मात्रा में लाहान नष्ट कर दिया गया, जिससे पूरे इलाके में अवैध कारोबारियों के बीच दहशत फैल गई। नगरी पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अब इलाके में चर्चा यही है कि पुलिस ने सिर्फ शराब नहीं पकड़ी, बल्कि उस काले नेटवर्क पर वार किया है जो गांवों में धीरे-धीरे जहर घोल रहा था। बहरहाल, धमतरी पुलिस ने साफ कर दिया है कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों के लिए अब कोई राहत नहीं है, क्योंकि कानून की पकड़ देर से सही, लेकिन सीधे गले तक पहुंचती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    ई-चालान वालों के लिए आखिरी चेतावनी, कल तक रजिस्ट्रेशन नहीं तो वाहन जब्ती की कार्रवाई तय

    06/05/2026 - 8:34 PM

    सरसींवा में शराब कोचियों पर पुलिस का कहर, 270 लीटर महुआ शराब संग छह आरोपी धराए

    06/05/2026 - 8:05 PM

    धमतरी पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार, 24 घंटे में दूसरी गांजा खेप संग तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार

    06/05/2026 - 4:15 PM

    रायपुर पुलिस के 6 कर्मियों पर कोर्ट सख्त, POCSO अदालत से नोटिस जारी; गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप

    06/05/2026 - 2:43 PM

    नशे के सौदागरों पर धमतरी पुलिस का दूसरा बड़ा वार, सांकरा नाका बना तस्करों का काल,तीन तस्कर गिरफ्तार

    06/05/2026 - 2:22 PM

    कार्य मे लापरवाही सीएमओ तखतपुर को कलेक्टर ने दिया शोकाज नोटिस

    06/05/2026 - 10:34 AM
    Editors Picks

    ई-चालान वालों के लिए आखिरी चेतावनी, कल तक रजिस्ट्रेशन नहीं तो वाहन जब्ती की कार्रवाई तय

    06/05/2026 - 8:34 PM

    सरसींवा में शराब कोचियों पर पुलिस का कहर, 270 लीटर महुआ शराब संग छह आरोपी धराए

    06/05/2026 - 8:05 PM

    महुआ बेच रहे कोचियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गांवों में एकसाथ दबिश से सनसनी

    06/05/2026 - 7:58 PM

    धमतरी पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार, 24 घंटे में दूसरी गांजा खेप संग तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार

    06/05/2026 - 4:15 PM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.