Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

RTI पर जवाब से असंतुष्ट बिहारी दास मुरचले ने लगाई पहली अपील, आदिमजाति विकास विभाग के जवाब पर उठे सवाल

29/09/2026 - 4:40 PM

राहुल देव पंत के निवास पर गूंजा कबीर भक्ति का स्वर, चौका आरती में सुख-शांति की मंगल कामना

27/09/2026 - 8:32 AM

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 30
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»बिजली विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता बेहाल
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

बिजली विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता बेहाल

HD MAHANTBy HD MAHANT20/05/2026 - 11:25 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। शहर में बिजली विभाग की लापरवाही और बदहाल विद्युत व्यवस्था से उपभोक्ताओं की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। विकास नगर 27 खोली क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में ट्रांसफार्मर, सर्विस लाइन और केबलों की बार-बार खराबी के कारण लोगों को आए दिन बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद विभागीय स्तर पर केवल अस्थायी मरम्मत कर मामले को टाल दिया जाता है, जिससे समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है।

ट्रांसफार्मर और जर्जर लाइनें बनीं मुसीबत, हादसे की आशंका बढ़ी

क्षेत्रवासियों का कहना है कि वार्ड क्रमांक 15 स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर की स्थिति अत्यंत खराब है। ट्रांसफार्मर से जुड़े इनकमिंग और आउटगोइंग केबल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं तथा खंभों तक जाने वाली लाइनें कई स्थानों से कटी-फटी हालत में हैं। सर्विस तार मकड़ी के जाल की तरह अव्यवस्थित ढंग से फैले हुए हैं, जिससे हल्की हवा या बारिश में भी बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है।

जंक्शन बॉक्स खुले, सामान्य जनों की जान जोखिम में

क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया कि शहरभर में कई ट्रांसफार्मरों के नीचे लगे जंक्शन बॉक्स के ढक्कन गायब हैं। कई स्थानों पर फ्यूज कॉल कर्मचारी काम के बाद बॉक्स बंद करना तक भूल जाते हैं, जबकि समय के साथ असामाजिक तत्व इनके ढक्कन तोड़ देते हैं। इससे खुले तार बाहर झांकते रहते हैं और बच्चों व जानवरों के करंट की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। बावजूद इसके विभाग स्थायी समाधान की दिशा में गंभीर नजर नहीं आता।

See also  कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निरीक्षण से बैगीनडीह शिल्पकारों को मिली विकास और रोजगार की उम्मीद

शॉर्ट सर्किट और लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान

स्थानीय नागरिकों के अनुसार फ्यूज कॉल कर्मचारी अक्सर अस्थायी जोड़-तोड़ कर लाइन चालू कर देते हैं। एक लाइन सुधारते ही दूसरी लाइन बंद हो जाती है। इस अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण क्षेत्र में बार-बार शॉर्ट सर्किट की स्थिति बनती है और लो वोल्टेज की समस्या भी लगातार बनी रहती है। इससे उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण खराब होने का खतरा बढ़ गया है।

बिजली विभाग पर उठे सवाल

उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी स्थायी मरम्मत नहीं की जाती। केवल कामचलाऊ व्यवस्था के सहारे बिजली आपूर्ति चालू रखी जा रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर, केबल और जंक्शन बॉक्स की मरम्मत नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

अधिकारियों का पक्ष

पश्चिमी डिवीजन के ईई भरत भूषण नेताम ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायत के आधार पर कर्मचारियों को भेजकर जांच कराई जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सर्विस वायर विभाग उपलब्ध नहीं कराता, यदि वह खराब है तो उपभोक्ता को स्वयं बदलवाना होगा। हालांकि उन्होंने ट्रांसफार्मर में किसी बड़ी खराबी से इनकार किया है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

RTI पर जवाब से असंतुष्ट बिहारी दास मुरचले ने लगाई पहली अपील, आदिमजाति विकास विभाग के जवाब पर उठे सवाल

29/09/2026 - 4:40 PM

राहुल देव पंत के निवास पर गूंजा कबीर भक्ति का स्वर, चौका आरती में सुख-शांति की मंगल कामना

27/09/2026 - 8:32 AM

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

RTI पर जवाब से असंतुष्ट बिहारी दास मुरचले ने लगाई पहली अपील, आदिमजाति विकास विभाग के जवाब पर उठे सवाल

29/09/2026 - 4:40 PM

राहुल देव पंत के निवास पर गूंजा कबीर भक्ति का स्वर, चौका आरती में सुख-शांति की मंगल कामना

27/09/2026 - 8:32 AM

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.