Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

“कॉकरोच जनता पार्टी” के पीछे कौन है अभिजीत दीपके?

23/05/2026 - 10:47 AM

मरवाही–पेंड्रा के जंगलों में घूम रहे रहस्यमयी दुर्लभ सफेद भालू का आतंक

23/05/2026 - 10:17 AM

आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज को मिली नई उड़ान- घुटकू में 5 एकड़ भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज, भवन निर्माण की तैयारी शुरू

23/05/2026 - 10:14 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 23
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»अब स्कूलों में बनेंगे ‘बुक बैंक’, पुरानी किताबों का होगा उपयोग
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

अब स्कूलों में बनेंगे ‘बुक बैंक’, पुरानी किताबों का होगा उपयोग

HD MAHANTBy HD MAHANT23/05/2026 - 10:04 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर 23 मई 2026/ छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से एक सराहनीय और नई पहल की जा रही है, जिसके तहत अब सरकारी स्कूलों में ‘बुक बैंक’ स्थापित किए जाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पुरानी किताबों का पुनः उपयोग करना है ताकि किसी भी परिस्थिति में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इस व्यवस्था को इसी शिक्षा सत्र से लागू किया जा रहा है, जिसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर ने सभी संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए हैं।
बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी विजय तांडे के अनुसार, यह योजना फिलहाल कक्षा पहली से लेकर कक्षा दसवीं तक के लिए लागू होगी, जहाँ छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक और एनसीईआरटी (NCERT) पाठ्यक्रम की पुस्तकें बच्चों को निःशुल्क बांटी जाती हैं।

इस नई व्यवस्था के तहत, बच्चों को वितरित की गई

पाठ्यपुस्तकों को शैक्षणिक सत्र समाप्त होने (वार्षिक परीक्षा) के बाद वापस ले लिया जाएगा। इसके बाद इन किताबों को कक्षावार और विषयवार एकत्र किया जाएगा। इस दौरान विशेष रूप से यह ध्यान रखा जाएगा कि कटी-फटी या अनुपयोगी किताबों को अलग कर दिया जाए और जो पुस्तकें दोबारा इस्तेमाल करने योग्य हैं, उन्हें स्कूल में ही सुरक्षित व संभालकर रखा जाए। इस पूरी प्रक्रिया और बुक बैंक स्थापित करने की मुख्य जिम्मेदारी संस्था प्रमुख (प्रिंसिपल/हेडमास्टर) की होगी, जिनके निर्देशन में शिक्षक बच्चों को किताबों को सुरक्षित रखने और सत्र के अंत में वापस करने के लिए प्रेरित करेंगे।
अधिकारियों के मुताबिक, अक्सर यह देखा जाता है कि नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद भी स्कूलों तक समय पर नई पाठ्यपुस्तकें नहीं पहुँच पाती हैं। पाठ्यपुस्तकों की अनुपलब्धता के कारण शिक्षकों को अध्यापन कराने में भारी दिक्कत आती है और बिना किताबों के बच्चों को पढ़ाना संभव नहीं हो पाता। इस हर साल होने वाली समस्या से निपटने के लिए ही ‘बुक बैंक’ की योजना पर काम शुरू किया गया है। नए सत्र की शुरुआत में यदि नई किताबें आने में देरी होती है, तो शिक्षक बुक बैंक में सुरक्षित रखी गई इन्हीं पुरानी किताबों को बच्चों में बाँट देंगे ताकि समय पर कक्षाएं शुरू हो सकें और किताबों की कमी की वजह से पढ़ाई का नुकसान न हो। इसके साथ ही, बच्चों में भी इस अनूठी परंपरा को विकसित किया जाएगा कि वे किताबों को संभालकर रखें ताकि अगले वर्ष वे अन्य छात्रों के काम आ सकें।

HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

मरवाही–पेंड्रा के जंगलों में घूम रहे रहस्यमयी दुर्लभ सफेद भालू का आतंक

23/05/2026 - 10:17 AM

आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज को मिली नई उड़ान- घुटकू में 5 एकड़ भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज, भवन निर्माण की तैयारी शुरू

23/05/2026 - 10:14 AM

पुनरुद्धार के बाद भी बदहाल शहर के तालाब-

23/05/2026 - 10:09 AM

प्रधानमंत्री मोदी आज 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

23/05/2026 - 10:02 AM

रेलवे नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट की सभागार का पुनर्निर्माण व नये कलेवर के साथ रेलवे को समर्पित

23/05/2026 - 10:00 AM

सेंट जेवियर्स स्कूल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, यूनिफार्म बेचने वाली दुकान सील

22/05/2026 - 12:47 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

“कॉकरोच जनता पार्टी” के पीछे कौन है अभिजीत दीपके?

23/05/2026 - 10:47 AM

मरवाही–पेंड्रा के जंगलों में घूम रहे रहस्यमयी दुर्लभ सफेद भालू का आतंक

23/05/2026 - 10:17 AM

आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज को मिली नई उड़ान- घुटकू में 5 एकड़ भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज, भवन निर्माण की तैयारी शुरू

23/05/2026 - 10:14 AM

पुनरुद्धार के बाद भी बदहाल शहर के तालाब-

23/05/2026 - 10:09 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.