Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

(अनुपपुर) एक ही जाति, दो दर्जे क्यों? अमरकंटक से पनिका समाज ने छेड़ी एसटी बहाली की निर्णायक लड़ाई

20/07/2026 - 4:50 AM

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, July 24
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 17 लाख की ठगी, साइबर गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 17 लाख की ठगी, साइबर गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार

HD MAHANTBy HD MAHANT31/05/2026 - 9:35 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर 31 मई 2026/रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक संगठित साइबर फॉड नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बैंक खातों का देशभर में हुए करोड़ों रुपये के साइबर अपराधों से संबंध पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, नर्मदा नगर कॉलोनी, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक महिला को शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ दिलाने का लालच देकर अलग-अलग तिथियों में कुल 17 लाख 21 हजार 100 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी। पीड़िता की शिकायत पर रेंज साइबर थाना ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग लेन-देन की गहन जांच शुरू की, जिसके बाद आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमार दास (29 वर्ष) निवासी समस्तीपुर (बिहार), वर्तमान निवास रायपुर, केशव साव निवासी रायगढ़, संदीप कुमार चंद्रा उर्फ विक्की निवासी सक्ती तथा शिशिर राठौर (35 वर्ष) निवासी सक्ती शामिल हैं।

देशभर में फैला था साइबर ठगी का जाल

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी संदीप कुमार चंद्रा के बैंक खाते के विरुद्ध गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में साइबर अपराध की पांच शिकायतें दर्ज हैं। उसके खाते से जुड़ी संदिग्ध लेन-देन राशि लगभग 8 करोड़ रुपये पाई गई है।वहीं, आरोपी मुकेश कुमार दास के खातों में साइबर ठगी से संबंधित करीब 10 लाख रुपये जमा होने की जानकारी मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी केशव साव के एक्सिस बैंक खाते में लगभग 99 लाख रुपये तथा शिशिर राठौर के खाते में लगभग 1 लाख रुपये होल्ड करा दिए हैं।

See also  बसना ब्लॉक में पहली बार मतदान से होगा पनिका/पनका समाज का चुनाव, अध्यक्ष पद के लिए मलिन दास समेत तीन दावेदार मैदान में

कई राज्यों में दर्ज हैं शिकायतें

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों के बैंक खातों के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों में साइबर अपराध संबंधी अनेक शिकायतें दर्ज हैं। इससे संकेत मिलता है कि यह गिरोह लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय होकर लोगों को निवेश और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का शिकार बना रहा था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह तथा रेंज साइबर थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा के निर्देशन में संपन्न हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी और साइबर नेटवर्क के खुलासे में निरीक्षक कामिल हक, प्रधान आरक्षक सैयद साजिद एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शेयर ट्रेडिंग, निवेश या अधिक मुनाफे के प्रलोभन वाले किसी भी ऑनलाइन प्रस्ताव पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर दें।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

(अनुपपुर) एक ही जाति, दो दर्जे क्यों? अमरकंटक से पनिका समाज ने छेड़ी एसटी बहाली की निर्णायक लड़ाई

20/07/2026 - 4:50 AM

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.