दुर्ग 8 जून 2026/ मंकी रिजॉर्ट के पीछे चल रही जुए की महफिल पर पुलगांव पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि ताश के पत्तों पर किस्मत आजमा रहे 15 लोग सीधे कानून के घेरे में आ गए। गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने लाखों रुपये की संपत्ति जब्त कर अवैध जुए के फड़ का भंडाफोड़ किया है।
थाना पुलगांव पुलिस को सूचना मिली थी कि गोकुलधाम स्थित मंकी रिजॉर्ट के पीछे कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर मौके की घेराबंदी की और दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 15 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 82 हजार रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 12 मोटरसाइकिल, 17 टच स्क्रीन मोबाइल और 2 कीपैड मोबाइल समेत कुल 4 लाख 34 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की।
गिरफ्तार आरोपियों में डिपरापारा दुर्ग निवासी 35 वर्षीय सोनू चौहान, कसारीडीह निवासी 40 वर्षीय फिरोज खोखर, तकियापारा निवासी 40 वर्षीय शब्बीर खान, 43 वर्षीय मोहम्मद जावेद, तमेरपारा निवासी 36 वर्षीय मोहम्मद जुनैद, विवेकानंद नगर बोरसी निवासी 43 वर्षीय पारस चंद्राकर, तकियापारा निवासी 42 वर्षीय अजीम अहमद, गंजपारा निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद जमील, केलाबाड़ी निवासी 32 वर्षीय एकांत साहू, 42 वर्षीय जमील खान, कसारीडीह निवासी 26 वर्षीय शिवा साहू, 35 वर्षीय मृत्युंजय चंद्राकर, लुचकीपारा निवासी 33 वर्षीय साहिद, 26 वर्षीय चंद्रपाल यादव तथा केलाबाड़ी निवासी 44 वर्षीय प्रकाश देवांगन शामिल हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि सभी आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से जुआ खेल रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 530/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 एवं 4 के तहत कार्रवाई की गई है।
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बहरहाल, ताश के पत्तों पर लगाई जा रही यह बाजी पुलिस की एक दबिश में बिखर गई और जुआरियों का पूरा खेल कानून के शिकंजे में आ गया।






