Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

किसानों की समृद्धि, सुशासन और जनसेवा सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

15/10/2026 - 6:24 PM

जिला अस्पताल में टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक का शुभारंभ, 6 बच्चों को वितरित की गई डायबिटीज किट

15/10/2026 - 5:57 PM

बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को नई पहचान, जिले के शत-प्रतिशत स्कूलों में होगी शौचालय सुविधा

15/10/2026 - 5:51 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 15
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»रायपुर»किसानों की समृद्धि, सुशासन और जनसेवा सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर छत्तीसगढ़

किसानों की समृद्धि, सुशासन और जनसेवा सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

HD MAHANTBy HD MAHANT15/10/2026 - 6:24 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नुआखाई भेंटघाट में 80 लाख रुपये के सामुदायिक भवनों की घोषणा, प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन

रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित कोलता समाज के नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। समाज के लोगों ने गजमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मां रणेश्वरी रामचण्डी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम कोतरलिया के चंडी डोंगरी में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन के लिए 30 लाख रुपये तथा नगर पंचायत पुसौर में कोलता समाज के मंगल भवन के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही बाउंड्रीवॉल निर्माण की भी घोषणा की।

किसानों की खुशहाली के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नुआखाई पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार किसानों की मेहनत, नई फसल और समृद्धि का प्रतीक है। प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। क्षेत्र के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए केलो परियोजना का कार्य प्रारंभ हुआ है, जो क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की नई परियोजनाएं शुरू की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1,600 आवासों का निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता दे रही है। नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है तथा आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए 15 हजार आवासों की स्वीकृति दी गई है। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, सेवा सेतु और अटल डिजिटल सेवा केंद्र जैसी पहल शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिक्षा के माध्यम से प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने समाज प्रमुखों और जनप्रतिनिधियों के साथ नुआखाई का पारंपरिक भोजन भी ग्रहण किया।

See also  (आत्मिक लेखन) “जंगल"…......!

कोलता समाज की संस्कृति और संस्कार अनुकरणीय: ओ.पी. चौधरी

प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने कहा कि पुसौर, सरिया से लेकर तमनार, लैलूंगा और धरमजयगढ़ तक कोलता समाज के लोग अपनी ईमानदारी, सज्जनता और संस्कारों के लिए पहचाने जाते हैं। समाज की गौरवशाली संस्कृति और परंपराएं सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने आने वाली पीढ़ी को शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

वित्त मंत्री चौधरी ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साकरा में लिफ्ट सिंचाई परियोजना, पुसौर एवं सरिया में रजिस्ट्री कार्यालय, 100 बिस्तरों का अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और नालंदा परिसर जैसी सुविधाएं क्षेत्र के विकास को नई दिशा दे रही हैं।

उन्होंने पुसौर की छात्रा गिरिजा प्रधान की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए बताया कि दसवीं की परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त करने पर उन्हें 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और लैपटॉप प्रदान किया गया है। उन्होंने समाज के युवाओं को आईआईटी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंचने के साथ डॉक्टर, इंजीनियर और उद्यमी बनकर समाज का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। चौधरी ने बेलरिया में विधायक निधि से 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा भी की।

शिक्षा और संस्कार से समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान

लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने नुआखाई पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोलता समाज सामाजिक उत्थान और सामुदायिक एकता के लिए सदैव समर्पित रहा है। उन्होंने सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

See also  मकान खरीदने वालों के लिए सुनहरा अवसर, सारंगढ़ में आज शाम तक हाऊसिंग बोर्ड का शिविर

राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा को महत्व देना आवश्यक है। अभिभावक बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार दें तथा उन्हें माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करना सिखाएं। उन्होंने समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों को सहयोग देकर आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।

कोलता समाज के संभागीय अध्यक्ष रत्थु गुप्ता ने कहा कि नुआखाई केवल पर्व नहीं, बल्कि समाज की परंपरा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

समारोह में कोलता समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक एकजुटता और क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, अरुणधर दीवान, गुरुपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, श्रीकांत सोमावार, सत्यानंद राठिया, विकास केडिया सहित समाज के गोपाल चन्द्र प्रधान, विष्णु सेवक गुप्ता, जगदीश प्रधान, गोविन्द देहरी, बीरबल गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, गिरधारी साहू, रामचंद्र सा, चंद्रशेखर भोई, संगीता गुप्ता, व्यास देव भोई, हरीचरण प्रधान, मनोरंजन नायक, जगन्नाथ प्रधान, कुरूपति प्रधान, विश्वेश्वर भोय, बोधराम भोय, निरंजन प्रसाद गुप्ता, रसिकलाल सा, डॉ. आशुतोष गुप्ता, मिनकेतन प्रधान, टीकाराम प्रधान और शेषचरण गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं कोलता समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन गुलशन खमारी ने किया।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

जिला अस्पताल में टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक का शुभारंभ, 6 बच्चों को वितरित की गई डायबिटीज किट

15/10/2026 - 5:57 PM

बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को नई पहचान, जिले के शत-प्रतिशत स्कूलों में होगी शौचालय सुविधा

15/10/2026 - 5:51 PM

कभी चलने को तरसते थे मासूम सूर्या के कदम, चिरायु योजना ने दी नई जिंदगी

15/10/2026 - 5:44 PM

बारिश थमते ही सड़कों की मरम्मत और संधारण कार्यों में आई तेजी, लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया कार्य

15/10/2026 - 5:40 PM

50वें वर्ष में भव्य रूप लेगा मध्य नगरी दुर्गा उत्सव, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे आकर्षक पंडाल

08/10/2026 - 7:30 PM

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी, गोविंद दास को दी श्रद्धांजलि

08/10/2026 - 1:07 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

किसानों की समृद्धि, सुशासन और जनसेवा सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

15/10/2026 - 6:24 PM

जिला अस्पताल में टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक का शुभारंभ, 6 बच्चों को वितरित की गई डायबिटीज किट

15/10/2026 - 5:57 PM

बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को नई पहचान, जिले के शत-प्रतिशत स्कूलों में होगी शौचालय सुविधा

15/10/2026 - 5:51 PM

कभी चलने को तरसते थे मासूम सूर्या के कदम, चिरायु योजना ने दी नई जिंदगी

15/10/2026 - 5:44 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.