Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

किसानों की समृद्धि, सुशासन और जनसेवा सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

15/10/2026 - 6:24 PM

जिला अस्पताल में टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक का शुभारंभ, 6 बच्चों को वितरित की गई डायबिटीज किट

15/10/2026 - 5:57 PM

बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को नई पहचान, जिले के शत-प्रतिशत स्कूलों में होगी शौचालय सुविधा

15/10/2026 - 5:51 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 15
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»सारंगढ़ बिलाईगढ़»बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को नई पहचान, जिले के शत-प्रतिशत स्कूलों में होगी शौचालय सुविधा
सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़

बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को नई पहचान, जिले के शत-प्रतिशत स्कूलों में होगी शौचालय सुविधा

HD MAHANTBy HD MAHANT15/10/2026 - 5:51 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान के तहत 2.75 करोड़ रुपए से बनेंगे 65 बालिका शौचालय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल को मिली गति, ग्राम खिचरी में पहला शौचालय बनकर तैयार

कलेक्टर के निर्देशन में संतृप्ति अभियान के रूप में हो रहा कार्य, गुणवत्ता पर विशेष जोर

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 15 अक्टूबर 2026। बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, स्वच्छता और आत्मसम्मान को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में धरातल पर साकार हो रही है। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले के शत-प्रतिशत विद्यालयों में आवश्यक शौचालय सुविधा सुनिश्चित करने के लिए संतृप्ति अभियान के रूप में कार्य किया जा रहा है। ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान के अंतर्गत विकसित भारत–जी राम जी (विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन ग्रामीण) योजना से 2 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से 65 बालिका शौचालयों के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन सतत निगरानी में निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम खिचरी में पहला बालिका शौचालय बनकर तैयार हो गया है।

मुख्यमंत्री की पहल से विद्यालयों में बेटियों की सुविधाओं को प्राथमिकता

प्रदेश के विद्यालयों में बालिका शौचालयों की कमी का विषय संज्ञान में आने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुविधाओं के विस्तार की पहल की। मुख्यमंत्री की मंशा है कि किसी भी बेटी को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में शिक्षा प्राप्त करने में असुविधा न हो। इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान के तहत शौचालय विहीन विद्यालयों में प्राथमिकता से निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए। इस पहल से ग्रामीण अधोसंरचना के विकास के साथ बालिकाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

See also  फर्जी जॉब ऑर्डर का जाल, करोड़ों की ठगी, शिक्षक-क्लर्क गिरफ्तार, व्हाट्सएप से फैलाया खेल

शत-प्रतिशत विद्यालयों को शौचालय सुविधा से संतृप्त करने का लक्ष्य

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला शिक्षा अधिकारी से शौचालय विहीन विद्यालयों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्माण कार्यों की कार्ययोजना तैयार कराई। इसके आधार पर प्रथम चरण में 65 बालिका शौचालय स्वीकृत किए गए हैं। जिले के प्रत्येक विद्यालय में आवश्यकता के अनुरूप शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ शेष विद्यालयों की स्थिति और आवश्यकताओं के आधार पर भी कार्य किया जा रहा है।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित तकनीकी मापदंडों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि बालिका शौचालय केवल अधोसंरचना निर्माण नहीं, बल्कि बेटियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, आत्मसम्मान और नियमित शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण आवश्यकता है। प्रत्येक विद्यालय में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी निर्माण कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने तकनीकी अधिकारियों और मैदानी अमले को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षा तथा आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

अभियान के अंतर्गत ग्राम खिचरी में तैयार बालिका शौचालय इस पहल की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आकर्षक गुलाबी रंग से सुसज्जित शौचालय में स्वच्छता और आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। विद्यालय में अलग शौचालय की उपलब्धता से छात्राओं को सुविधा मिलेगी। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी व्यवस्थाओं का विस्तार बालिकाओं के स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और नियमित विद्यालय उपस्थिति को प्रोत्साहित करने में सहायक होगा।

See also  शिक्षक पात्रता नियम के विरुद्ध शिक्षकों ने जताया विरोध

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान को जिला प्रशासन प्राथमिकता से आगे बढ़ा रहा है। स्वीकृत 65 बालिका शौचालयों के निर्माण के साथ जिले के शत-प्रतिशत विद्यालयों में आवश्यक शौचालय सुविधा सुनिश्चित करने का लक्ष्य बेटियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

किसानों की समृद्धि, सुशासन और जनसेवा सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

15/10/2026 - 6:24 PM

जिला अस्पताल में टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक का शुभारंभ, 6 बच्चों को वितरित की गई डायबिटीज किट

15/10/2026 - 5:57 PM

कभी चलने को तरसते थे मासूम सूर्या के कदम, चिरायु योजना ने दी नई जिंदगी

15/10/2026 - 5:44 PM

बारिश थमते ही सड़कों की मरम्मत और संधारण कार्यों में आई तेजी, लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया कार्य

15/10/2026 - 5:40 PM

50वें वर्ष में भव्य रूप लेगा मध्य नगरी दुर्गा उत्सव, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे आकर्षक पंडाल

08/10/2026 - 7:30 PM

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी, गोविंद दास को दी श्रद्धांजलि

08/10/2026 - 1:07 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

किसानों की समृद्धि, सुशासन और जनसेवा सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

15/10/2026 - 6:24 PM

जिला अस्पताल में टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक का शुभारंभ, 6 बच्चों को वितरित की गई डायबिटीज किट

15/10/2026 - 5:57 PM

बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को नई पहचान, जिले के शत-प्रतिशत स्कूलों में होगी शौचालय सुविधा

15/10/2026 - 5:51 PM

कभी चलने को तरसते थे मासूम सूर्या के कदम, चिरायु योजना ने दी नई जिंदगी

15/10/2026 - 5:44 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.