Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

किसानों की समृद्धि, सुशासन और जनसेवा सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

15/10/2026 - 6:24 PM

जिला अस्पताल में टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक का शुभारंभ, 6 बच्चों को वितरित की गई डायबिटीज किट

15/10/2026 - 5:57 PM

बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को नई पहचान, जिले के शत-प्रतिशत स्कूलों में होगी शौचालय सुविधा

15/10/2026 - 5:51 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 15
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»सारंगढ़ बिलाईगढ़»बारिश थमते ही सड़कों की मरम्मत और संधारण कार्यों में आई तेजी, लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया कार्य
सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़

बारिश थमते ही सड़कों की मरम्मत और संधारण कार्यों में आई तेजी, लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया कार्य

HD MAHANTBy HD MAHANT15/10/2026 - 5:40 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सरसीवा से सरायपाली मार्ग सहित अनेक सड़कों का काम शुरू

जनभावनाओं और सुगम यातायात को प्राथमिकता, कलेक्टर के सख्त निर्देश पर चिन्हांकित सड़कों की मरम्मत शुरू

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जिले में सड़क सुधार कार्यों को मिली गति

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 15 अक्टूबर 2026। बरसात का मौसम समाप्त होते ही सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, संधारण और बारिश के कारण रुके हुए निर्माण कार्यों में तेजी आ गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश में सड़कों की स्थिति की समीक्षा कर 15 अक्टूबर से मरम्मत एवं लंबित निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने सड़क सुधार कार्यों को प्राथमिकता दी है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के सख्त निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने जिले की चिन्हांकित सड़कों पर मरम्मत एवं संधारण कार्य शुरू कर दिया है।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ आम नागरिकों की समस्याओं और जनभावनाओं को विशेष प्राथमिकता देते हुए बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत के सख्त निर्देश दिए थे। उन्होंने समय-सीमा की बैठक में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित सड़कों की स्थिति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया था कि खराब सड़कों के कारण आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए 15 अक्टूबर से चिन्हांकित सड़कों पर मरम्मत, संधारण तथा बरसात के कारण बाधित निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर प्रारंभ करने और गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए थे।

बरमकेला, सरिया, सरसीवां सहित विभिन्न क्षेत्रों की सड़कों पर कार्य प्रारंभ

See also  शहर में होली पर पुलिस व्यवस्था रही चुस्त, 15 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी

लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में बरमकेला–सोहेला मार्ग, सरिया–भठली मार्ग, सरसीवां–बलपुर–कोसीर मार्ग, सरसीवां–सरायपाली मार्ग, अचानकपाली मार्ग तथा बरभाठा–कलमी–परसकोल मार्ग सहित विभिन्न चिन्हांकित सड़कों पर मरम्मत एवं संधारण कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। विभाग द्वारा सड़क सुधार कार्यों में आवश्यक मशीनरी, हाइवा, ट्रैक्टर एवं अन्य संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र आवागमन के अनुकूल बनाया जा सके।

सड़क सुधार कार्यों में लापरवाही और अनावश्यक देरी नहीं होगी स्वीकार

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़क मरम्मत एवं संधारण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले के नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों तथा अधिक यातायात वाले मार्गों की स्थिति सुधारने पर ध्यान दिया जाए। कार्यों की गुणवत्ता से समझौता किए बिना निर्धारित समय-सीमा में मरम्मत पूरी की जाए।
जिला प्रशासन की इस पहल से बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति में सुधार आने के साथ ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। इससे किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों सहित आम नागरिकों को राहत मिलेगी तथा जिले में सड़क संपर्क और यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261015-WA0040.mp4
WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

किसानों की समृद्धि, सुशासन और जनसेवा सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

15/10/2026 - 6:24 PM

जिला अस्पताल में टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक का शुभारंभ, 6 बच्चों को वितरित की गई डायबिटीज किट

15/10/2026 - 5:57 PM

बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को नई पहचान, जिले के शत-प्रतिशत स्कूलों में होगी शौचालय सुविधा

15/10/2026 - 5:51 PM

कभी चलने को तरसते थे मासूम सूर्या के कदम, चिरायु योजना ने दी नई जिंदगी

15/10/2026 - 5:44 PM

50वें वर्ष में भव्य रूप लेगा मध्य नगरी दुर्गा उत्सव, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे आकर्षक पंडाल

08/10/2026 - 7:30 PM

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी, गोविंद दास को दी श्रद्धांजलि

08/10/2026 - 1:07 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

किसानों की समृद्धि, सुशासन और जनसेवा सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

15/10/2026 - 6:24 PM

जिला अस्पताल में टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक का शुभारंभ, 6 बच्चों को वितरित की गई डायबिटीज किट

15/10/2026 - 5:57 PM

बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को नई पहचान, जिले के शत-प्रतिशत स्कूलों में होगी शौचालय सुविधा

15/10/2026 - 5:51 PM

कभी चलने को तरसते थे मासूम सूर्या के कदम, चिरायु योजना ने दी नई जिंदगी

15/10/2026 - 5:44 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.