छत्तीसगढ़

एक लड़की के दो बॉयफ्रेंड भिड़े, मारा चाकू:रायपुर में परीक्षा देकर निकलते ही 8वीं के छात्र पर हमला; गले, हाथ-पैर में किए वार

रायपुर में एक लड़की के लिए दो स्कूल के छात्रों के बीच गैंगवार हो गया। जानकारी के मुताबिक दोनों छात्र एक ही लड़की से प्यार करते थे। इसी बात लेकर दोनों के बीच विवाद था। मंगलवार सुबह जब स्कूल से दो छात्र परीक्षा देकर लौट रहे तभी पहले से बाहर खड़े दूसरे स्कूल के छात्रों ने पहले दोनों की पिटाई की फिर चाकू से हमला कर दिया।

इस हमले में एक स्टूडेंट के गले, पीठ, सिर और पैर में चोटें आई हैं। वहीं दूसरा छात्र भी हमले में घायल हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की हालत खतरे बाहर बताई जा रही है।

पहले भी हुआ था झगड़ा

मिली जानकारी के मुताबिक गर्लफ्रेंड को लेकर दोनों स्कूलों के छात्रों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। तब मारपीट के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन फिर विवाद बढ़ने के बाद स्टूडेंट्स पर हमला कर दिया। मारपीट के आरोपी छात्र फरार चल रहे हैं।

नाबालिग हैं आरोपी स्टूडेंट्स

पंडरी थाना प्रभारी मनोज नायक के मुताबिक मारपीट करने वाले छात्र भी नाबालिग हैं। मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिन्होंने ने मारपीट कर चाकूबाजी की है उन लोगों की पतासाजी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!