Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

1971 से छीने गए ST अधिकारों की बहाली की मांग तेज, 11 अक्टूबर को मंडला में जुटेगा पनिका-पनका समाज

09/10/2026 - 6:12 PM

50वें वर्ष में भव्य रूप लेगा मध्य नगरी दुर्गा उत्सव, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे आकर्षक पंडाल

08/10/2026 - 7:30 PM

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी, गोविंद दास को दी श्रद्धांजलि

08/10/2026 - 1:07 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»बिलासपुर»भूजल संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रशासन का अभियान प्रारंभ
बिलासपुर छत्तीसगढ़

भूजल संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रशासन का अभियान प्रारंभ

HD MAHANTBy HD MAHANT04/06/2026 - 10:03 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर 4 जून 2026/ जिले में बारिश के पानी को संरक्षित कर भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। सैटेलाइट तकनीक और युक्तधारा पोर्टल की मदद से जिले में 350 ऐसे स्थानों की पहचान की गई है, जहां बारिश का पानी जमीन के भीतर तेजी से रिचार्ज हो सकता है। इन स्थानों पर इंजेक्ट वेल बनाए जाएंगे, जिससे वर्षा जल सीधे भू-गर्भ में पहुंचाया जाएगा।

अभियान के तहत लागत खर्च उठाएंगे उद्योग

प्रशासन के अनुसार, चिन्हित 350 स्थानों में से 334 इंजेक्ट वेल के लिए बोर और केसिंग का पूरा खर्च जिले के उद्योग उठाएंगे। एनटीपीसी, राशि पावर, क्लीन कोल, बीईसी फर्टिलाइजर समेत करीब 22 उद्योगों ने इस पहल में सहयोग की जिम्मेदारी ली है। कई स्थानों पर निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। अधिकारियों का दावा है कि योजना के पूर्ण होने पर एक वर्ष में लगभग 42 करोड़ लीटर वर्षा जल भू-गर्भ में पहुंचाया जा सकेगा। औसतन प्रत्येक इंजेक्ट वेल से करीब 12 लाख लीटर पानी का रिचार्ज होने की संभावना है। यह मात्रा लगभग 168 ओलंपिक आकार के स्विमिंग पूल भरने या 15 लीटर क्षमता की करीब 2.8 करोड़ बाल्टियों के बराबर है। योजना के तहत पहले छोटे परकुलेशन टैंक और डबरी बनाई जाएंगी, जहां वर्षा जल एकत्र होकर प्राकृतिक रूप से छनने के बाद इंजेक्ट वेल के माध्यम से जमीन के भीतर पहुंचेगा। एक इंजेक्ट वेल में बोर और केसिंग पर लगभग एक लाख रुपये तथा डबरी निर्माण पर करीब दो लाखरुपये का खर्च आता है। डबरी निर्माण का कार्य मनरेगा के माध्यम से कराया जाएगा। प्रशासन ने बताया कि युक्तधारा पोर्टल से भू-गर्भ में मौजूद फ्रैक्चर जोन की पहचान की गई है। इसके बाद भुवन एप के माध्यम से संबंधित खसरा नंबरों का चयन किया गया। इन्हीं फ्रैक्चर जोन वाली सरकारी जमीनों पर इंजेक्ट वेल स्थापित किए जाएंगे, जिससे वर्षा जल का अधिकतम भू-जल रिचार्ज सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर द्वारा आयोजित बैठक में उद्योगों से सहयोग की अपील की गई थी, जिसके बाद अनेक कंपनियां इस जल संरक्षण अभियान में सहभागी बनी हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि यह पहल जिले में गिरते भू-जल स्तर को सुधारने और जल संकट कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
See also  बिजली व्यवस्था की बदहाली: अंधेरे में डूबता शहर
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

50वें वर्ष में भव्य रूप लेगा मध्य नगरी दुर्गा उत्सव, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे आकर्षक पंडाल

08/10/2026 - 7:30 PM

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी, गोविंद दास को दी श्रद्धांजलि

08/10/2026 - 1:07 PM

काछन गादी की बालू पूजा में जुटा पनका-पनिका समाज

05/10/2026 - 4:52 PM

सरयूपारीय ब्राह्मण समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

03/10/2026 - 4:28 PM

गांधी जयंती पर सुमित दास का आह्वान: एकता, अस्मिता और अधिकार के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष का संकल्प

02/10/2026 - 12:15 AM

RTI पर जवाब से असंतुष्ट बिहारी दास मुरचले ने लगाई पहली अपील, आदिमजाति विकास विभाग के जवाब पर उठे सवाल

29/09/2026 - 4:40 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

1971 से छीने गए ST अधिकारों की बहाली की मांग तेज, 11 अक्टूबर को मंडला में जुटेगा पनिका-पनका समाज

09/10/2026 - 6:12 PM

50वें वर्ष में भव्य रूप लेगा मध्य नगरी दुर्गा उत्सव, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे आकर्षक पंडाल

08/10/2026 - 7:30 PM

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी, गोविंद दास को दी श्रद्धांजलि

08/10/2026 - 1:07 PM

काछन गादी की बालू पूजा में जुटा पनका-पनिका समाज

05/10/2026 - 4:52 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.