छत्तीसगढ़

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश पूजन कार्यक्रम का आयोजन, 25 दिसंबर को कीर्तन मंडली एवं डी जे बाजे के साथ होगा भव्य शोभायात्रा, शोभा यात्रा एवं कार्यक्रम की तैयारी हेतु बैठक सम्पन्न

भटगांव/बिलाईगढ़ – नगर पंचायत भटगांव मे श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश पूजन कार्यक्रम एवं भव्य शोभा यात्रा की तैयारी हेतु आज श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव मे बैठक आयोजित किया गया.

जहाँ 25 दिसंबर दिन सोमवार को समय 1 बजे से कीर्तन मंडली एवं डी जे बाजे गाजे के साथ पुरे नगर मे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. यह शोभा यात्रा गायत्री मंदिर से प्रारम्भ होगी और पुरे नगर का भ्रमण करते हुये श्रीराम मंदिर शनि मंदिर चौक के पास समापन होगा जहाँ कार्यक्रम व उद्बोधन आयोजित है.

जिसके लिये आज नगर के गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न समिति के सदस्यों द्वारा जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम की पूरी तैयारी पूर्ण कर लिये हैं. इस भव्य शोभा यात्रा मे सम्मिलित होने के लिये सभी नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है.

वहीँ कार्यक्रम मे हजारों श्रद्धांलुओं के सम्मिलित होने की सम्भावना हैं.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!