छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

भाजपा किसान मोर्चा अध्‍यक्ष का आरोप, कांग्रेस सरकार ने 18 लाख किसानों को सम्मान निधि से रखा वंचित

रायपुर : भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकमार चाहर रायपुर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार प्रदेश में धान खरीदी को लेकर झूठ बोलती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य द्वारा धान खरीदी करने की बात कर ढिंढोरा पीटते हैं, मगर सच्चाई यह है कि 80 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देती है।

चाहर ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के 18 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित रखा। प्रदेश सरकार नहीं चाहती कि किसानों को इस योजना का लाभ मिले, क्योंकि कांग्रेस सरकार की नीयत चुनाव तक सीमित है और किसानों की भलाई करने की कांग्रेस की नीयत कभी नहीं रही।

चाहर ने ली किसान मोर्चा की बैठक

इसके पहले चाहर ने किसान मोर्चा के प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। भाजपा की सरकार बनाने के लिए मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने रात-दिन परिश्रम करने का संकल्प व्यक्त किया। चाहर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में कृषि का कुल बजट मात्र 25 हजार करोड़ रुपये का हुआ करता था, आज वही बजट 1.25 लाख करोड़ रुपये का है। यह बजट ही कांग्रेस और भाजपा के शासनकाल की कृषि नीति का अंतर स्पष्ट करता है। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button