Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Basant Sahu Bureau Chief
महासमुंद/ सरायपाली मगधा यादव समाज छ.ग., विकासखंड सरायपाली द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जुटेंगे पड़ोसी राज्य उड़ीसा के ब्लॉक झारबंद,पाईकमाल,पदमपुर और सोहेला के सामाजिक पदाधिकारी। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ सामाजिक बंधुओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के गौरवशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। अतः परिक्षेत्र छुईपाली, पोड़ागढ़ एवं देवलभाटा के समस्त सामाजिक सचिवों से विनम्र निवेदन है कि वे निम्नलिखित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कर निर्धारित समय-सीमा में सूची उपलब्ध कराएँ। 1. प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के जिला कोरबा अंतर्गत खम्हरिया स्थित कबीर चौक में मां दुर्गा के विसर्जन के अवसर पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी। इस दौरान क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का वातावरण बना रहा। विसर्जन कार्यक्रम में जनपद पंचायत सभापति कमलेश कुर्रे की उपस्थिति रही। उनके साथ राजेश महंत, ज्योति महंत, विनीता महंत, बाबा शाहू, भानु महंत, छोटी श्याम और बसंत महंत सहित अन्य श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। मां दुर्गा के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी से क्षेत्र…
महासमुंद/बसना/ अपना दल (एस) ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार के तहत महासमुंद जिले की नई कार्यकारिणी घोषित की है। प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीधर चंद्राकर द्वारा घोषित कार्यकारिणी में इब्राहिम कादरी को जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के मार्गदर्शन में संगठन ने नशामुक्ति, भ्रष्टाचार उन्मूलन, किसान-मजदूरों के अधिकार, गरीबों को न्याय और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की बात कही है। नई कार्यकारिणी में गोवर्धन नंदे को जिला उपाध्यक्ष, हेमंत तांडी को जिला महासचिव, फिरोज खान को जिला सचिव, दीपक कुमार…
छत्तीसगढ़ में हॉकी के नए युग का आगाज़ दिग्गजों के मार्गदर्शन और युवा जोश से सजी देश की पहली अनोखी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का भव्य शुभारंभ रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ राज्य सरकार की एक अनूठी और दूरदर्शी पहल के तहत छत्तीसगढ़ की खेल संस्कृति को एक नया और पेशेवर आयाम देने वाली देश की पहली छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का रंगारंग और भव्य शुभारंभ रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में किया गया। चलव रे संगी हॉकी खेलबो के जीवंत उद्घोष के साथ शुरू हुई इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के ओलंपियनों, दिग्गज खिलाड़ियों और छत्तीसगढ़ के उभरते…
प्रधान संपादक तुषार गायकवाड़ के प्रेरणादायी उद्बोधन ने भरा नई ऊर्जा का संचार पत्रकारिता के सामाजिक दायित्व, संवैधानिक मूल्यों, लोकतंत्र, शिक्षा और सामाजिक न्याय पर हुआ व्यापक मंथन; पत्रकारों एवं समाजसेवियों का सम्मान, पुस्तक विमोचन और जनजागरूकता के संकल्प के साथ अधिवेशन बना प्रेरणा का केंद्र बिलासपुर, छत्तीसगढ़/ मूकनायक के तृतीय राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन-2026 का छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजन संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे मूकनायक परिवार के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रतिनिधियों, संपादकों, ब्यूरो प्रमुखों, स्वतंत्र पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। अधिवेशन का मूल…
26 शिफ्ट के बजाय 23-24 शिफ्ट का भुगतान और 24 घंटे ड्यूटी कराने की शिकायत; ऑपरेटरों से बातचीत में भी सामने आई कटौती की बात, ठेकेदार ने आरोपों से किया इनकार महासमुंद/सरायपाली (बसना)। जिले के सरायपाली संभाग अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कुडे़केल में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत नवीन साहू ने ठेकेदार पर वेतन में कथित कटौती, निर्धारित शिफ्ट के अनुरूप भुगतान नहीं करने और लगातार 24 घंटे ड्यूटी कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर जिला प्रशासन, श्रम विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों तक लिखित शिकायत भेजकर जांच एवं न्याय की मांग…
सरपंच भरत डड़सेना के नेतृत्व में ग्रामीणों ने की पहल, शराबमुक्त गांव बनाने का लिया संकल्प बसना 20/ अक्टूबर 2026/ बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुडेकेल के आश्रित ग्राम जमड़ी में ग्रामीणों ने कुछ लोगों को कथित तौर पर महुआ शराब बनाते हुए पकड़ा। ग्राम पंचायत के सरपंच भरत डड़सेना के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मौके पर महुआ लहान और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन मिलने की बात कही है। इसके बाद ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर संबंधित लोगों को समझाइश दी तथा शराब बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे बर्तनों को तोड़ दिया। ग्राम पंचायत में…
चूना पत्थर से बनी 25 फीट ऊंची प्रतिमा की होती है पूजा, रावणभाठा मैदान में 20 अक्टूबर मंगलवार को होगा 65 फीट के रावण का दहन विशेष आलेख | सुमित दास महंत रायपुर, रावणभाठा/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रावणभाठा क्षेत्र में करीब 154 वर्ष पुरानी और लगभग 25 फीट ऊंची रावण की प्रतिमा स्थानीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत की अनूठी पहचान है। चूना पत्थर से बनी इस दस सिरों वाली प्रतिमा के पैरों में जंजीर है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, इसमें सीमेंट और लोहे के सरिए का इस्तेमाल नहीं किया गया। दशहरे पर इस प्रतिमा का दहन करने के…
प्रदेश में 51 हजार 80 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम जारी नए रेल कॉरिडोर से माल ढुलाई, औद्योगिक कनेक्टिविटी और आदिवासी अंचलों के विकास को मिलेगी गति धनंजय राठौर,संयुक्त संचालक,जनसंपर्क संचालनालय, रायुपर रायपुर, 19 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में आधारभूत रेल अधोसंरचना का तेजी से विकास हो रहा है, जिसका लाभ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक नागरिक तक पहुंच रहा है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रेलवे स्टेशनों के विकसित होने से यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। बेहतर प्रतीक्षालय, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, स्वच्छ परिसर, आधुनिक यात्री सुविधाएं तथा उन्नत अधोसंरचना से आम नागरिकों…
कवर्धा /राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के अवसर पर ‘FIGHT AGAINST DRUGS’ थीम के तहत आयोजित राष्ट्रीय बाइक रैली का कबीरधाम जिले में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ओडिशा पुलिस बाइक रैली दल के लीडर समर सिंह तथा छत्तीसगढ़ पुलिस दल के लीडर रविन्द्र गिरी और उनके साथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर रैली को मध्यप्रदेश के लिए रवाना किया। इससे पहले 18 अक्टूबर को कवर्धा के सिग्नल चौक पर बाइक राइडर्स का पुष्पमाला और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम…
