Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Basant Sahu Bureau Chief
प्रधान संपादक तुषार गायकवाड़ के प्रेरणादायी उद्बोधन ने भरा नई ऊर्जा का संचार पत्रकारिता के सामाजिक दायित्व, संवैधानिक मूल्यों, लोकतंत्र, शिक्षा और सामाजिक न्याय पर हुआ व्यापक मंथन; पत्रकारों एवं समाजसेवियों का सम्मान, पुस्तक विमोचन और जनजागरूकता के संकल्प के साथ अधिवेशन बना प्रेरणा का केंद्र बिलासपुर, छत्तीसगढ़/ मूकनायक के तृतीय राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन-2026 का छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजन संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे मूकनायक परिवार के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रतिनिधियों, संपादकों, ब्यूरो प्रमुखों, स्वतंत्र पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। अधिवेशन का मूल…
26 शिफ्ट के बजाय 23-24 शिफ्ट का भुगतान और 24 घंटे ड्यूटी कराने की शिकायत; ऑपरेटरों से बातचीत में भी सामने आई कटौती की बात, ठेकेदार ने आरोपों से किया इनकार महासमुंद/सरायपाली (बसना)। जिले के सरायपाली संभाग अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कुडे़केल में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत नवीन साहू ने ठेकेदार पर वेतन में कथित कटौती, निर्धारित शिफ्ट के अनुरूप भुगतान नहीं करने और लगातार 24 घंटे ड्यूटी कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर जिला प्रशासन, श्रम विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों तक लिखित शिकायत भेजकर जांच एवं न्याय की मांग…
सरपंच भरत डड़सेना के नेतृत्व में ग्रामीणों ने की पहल, शराबमुक्त गांव बनाने का लिया संकल्प बसना 20/ अक्टूबर 2026/ बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुडेकेल के आश्रित ग्राम जमड़ी में ग्रामीणों ने कुछ लोगों को कथित तौर पर महुआ शराब बनाते हुए पकड़ा। ग्राम पंचायत के सरपंच भरत डड़सेना के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मौके पर महुआ लहान और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन मिलने की बात कही है। इसके बाद ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर संबंधित लोगों को समझाइश दी तथा शराब बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे बर्तनों को तोड़ दिया। ग्राम पंचायत में…
चूना पत्थर से बनी 25 फीट ऊंची प्रतिमा की होती है पूजा, रावणभाठा मैदान में 20 अक्टूबर मंगलवार को होगा 65 फीट के रावण का दहन विशेष आलेख | सुमित दास महंत रायपुर, रावणभाठा/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रावणभाठा क्षेत्र में करीब 154 वर्ष पुरानी और लगभग 25 फीट ऊंची रावण की प्रतिमा स्थानीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत की अनूठी पहचान है। चूना पत्थर से बनी इस दस सिरों वाली प्रतिमा के पैरों में जंजीर है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, इसमें सीमेंट और लोहे के सरिए का इस्तेमाल नहीं किया गया। दशहरे पर इस प्रतिमा का दहन करने के…
प्रदेश में 51 हजार 80 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम जारी नए रेल कॉरिडोर से माल ढुलाई, औद्योगिक कनेक्टिविटी और आदिवासी अंचलों के विकास को मिलेगी गति धनंजय राठौर,संयुक्त संचालक,जनसंपर्क संचालनालय, रायुपर रायपुर, 19 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में आधारभूत रेल अधोसंरचना का तेजी से विकास हो रहा है, जिसका लाभ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक नागरिक तक पहुंच रहा है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रेलवे स्टेशनों के विकसित होने से यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। बेहतर प्रतीक्षालय, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, स्वच्छ परिसर, आधुनिक यात्री सुविधाएं तथा उन्नत अधोसंरचना से आम नागरिकों…
कवर्धा /राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के अवसर पर ‘FIGHT AGAINST DRUGS’ थीम के तहत आयोजित राष्ट्रीय बाइक रैली का कबीरधाम जिले में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ओडिशा पुलिस बाइक रैली दल के लीडर समर सिंह तथा छत्तीसगढ़ पुलिस दल के लीडर रविन्द्र गिरी और उनके साथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर रैली को मध्यप्रदेश के लिए रवाना किया। इससे पहले 18 अक्टूबर को कवर्धा के सिग्नल चौक पर बाइक राइडर्स का पुष्पमाला और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम…
बिलासपुर 4/फरवरी 2026/ एक तरफ डबल पैसा, दूसरी तरफ मोटे मुनाफे का सपना… लेकिन जब रकम वापस मांगने की बारी आई तो सामने आया कथित धमकी का ऐसा खेल, जिसने शिकायतकर्ता को डरा दिया।बिलासपुर में कंपनी में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने के लालच में एक युवक से कथित तौर पर ₹15.50 लाख की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत में तीन लोगों पर रकम हड़पने, धमकाने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता कमलेश गवेल के मुताबिक, फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान रेवती मैत्री से हुई थी।…
