Author: Basant Sahu Bureau Chief

पिथौरा/बसना। छत्तीसगढ़ कलार समाज महिला मंच के तत्वावधान में 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को पिथौरा स्थित उजाला पैलेस में प्रदेश स्तरीय महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से समाज की महिलाएं, सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्वजातीय बंधु-बहनें शामिल होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाज की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। नचिकित्सा, इंजीनियरिंग, विधि, शिक्षा, प्रशासनिक सेवाओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित करने के साथ ही महिला सशक्तिकरण, शिक्षा,…

Read More

फेसबुक पर हुई पहचान, हर बैंक खाते के बदले मिलते थे ₹1,000; कई राज्यों में ठगी की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल हुए खाते सरगुजा 28 अक्टूबर 2026/ साइबर ठगी के नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए सरगुजा जिले की कोतवाली पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट मामले में 54 वर्षीय आरोपी सतीश कुमार भारती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फेसबुक के जरिए संपर्क में आए एक व्यक्ति के कहने पर दूसरे लोगों के नाम से पंजाब नेशनल बैंक में खाते खुलवाए और प्रत्येक खाते के बदले 1,000 रुपये लेने की बात स्वीकार की है। जांच में इन…

Read More

बसना/अरेकेल। पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित भविष्य की दिशा में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल के विद्यार्थियों ने ई-कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता की पहल की है। समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के विशेष अभियान के तहत विद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिक्षक प्रेमचन्द साव के नेतृत्व में बाल कैबिनेट और सी.वी. रमन बाल विज्ञान क्लब के विद्यार्थी ई-कचरे के दुष्प्रभावों और उसके सुरक्षित निपटान का संदेश सहपाठियों से लेकर ग्राम समुदाय तक पहुंचाने में जुटे हैं। आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन, चार्जर, बैटरी, कंप्यूटर सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग तेजी से बढ़ा है। अनुपयोगी…

Read More

महासमुंद। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए महासमुंद जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर विनय लंगेह ने गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे। जिला प्रशासन का यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी और मौसम की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए…

Read More

रायतुम के कोटवार की पुनर्विलोकन याचिका सीमित सीमा तक स्वीकार, 25 जून के आदेश का पैरा 11 निष्प्रभावी; कुड़ेकेल में धमकी और कब्जे की कोशिश की शिकायत महासमुंद/ बसना/ 27 अक्टूबर 2026/ ग्राम कोटवारों की सेवा भूमि के राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज करने और भूमि संबंधी अधिकारों को लेकर रायतुम एवं कुड़ेकेल में विवाद सामने आया है। रायतुम के कोटवार देवदास पिता बनऊ की पुनर्विलोकन याचिका पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के आदेश में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। न्यायालय ने पुनर्विलोकन याचिका को सीमित सीमा तक स्वीकार करते हुए 25 जून 2025 के पूर्व आदेश के पैरा 11…

Read More

बसना। श्री गुरु सिंघ सभा बसना की प्रबंधक कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें सरदार जसवंत सिंह सलूजा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कमेटी के गठन के साथ ही समाज के सदस्यों ने नई टीम के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए सामाजिक एकता, सेवा और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई। नवगठित प्रबंधक कमेटी में सरदार सरिंदर सिंह सलूजा एवं श्री रंजीत सलूजा को संरक्षक बनाया गया है। वहीं, सरदार जसवंत सिंह सलूजा अध्यक्ष, सरदार जीतेन्द्र सिंह होरा एवं सरदार मुखविंदर सिंह रंधावा उपाध्यक्ष, सरदार चरणजीत सिंह छाबड़ा सचिव, श्री विकास वधवा सहसचिव, श्री गुलशन…

Read More

बसना। ग्राम सिरको स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में नवनियुक्त अध्यक्ष लखनलाल परमार का पदभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। समारोह में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद लखनलाल परमार ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की मजबूती का आधार हैं। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष से किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा खाद, बीज, कृषि ऋण…

Read More

27 अक्टूबर से शुरू होगी हवाई सेवा, सरगुजा संभाग के लोगों को मिलेगी बड़े शहरों तक पहुंचने में सहूलियत अंबिकापुर 25 अक्टूबर 2026/ सरगुजा संभाग के लोगों का लंबे समय से देखा जा रहा हवाई कनेक्टिविटी का सपना अब साकार होने जा रहा है। मां महामाया विमानतल, अंबिकापुर से रायपुर के बीच 27 अक्टूबर 2026 को शुरू होने वाली विमान सेवा की पहली उड़ान में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव रायपुर जाएंगे। इस नई शुरुआत को लेकर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास आखिरकार सफल हुए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पहल की ओर से टिकट…

Read More

बसना /अरेकेल 25 अक्टूबर 2026/ सरकारी निर्माण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लगाए जाने वाले सूचना बोर्ड पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम पंचायत अरेकेल में नाली निर्माण कार्य के बोर्ड पर दर्ज निर्माण संबंधी जानकारी और खर्च विवरण मिटाकर निजी कपड़ा दुकान का विज्ञापन लिखे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, बोर्ड पर ‘श्री राधे कपड़ा बाजार, बसना’ का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया गया है। इस मामले ने पंचायत की कार्यप्रणाली और सार्वजनिक निर्माण कार्यों की जानकारी सुरक्षित रखने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का सवाल…

Read More

रायपुर। दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को शाम लगभग 5:30 बजे प्रेस क्लब मोतीबाग परिसर में पिस्टल से हवाई फायरिंग करने एवं धमकी देने की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार किया। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों की लिखित शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 410/2026, धारा 125, 351(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त पिस्तौल , 01 खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घटनाक्रम की…

Read More