Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 जून 2025/धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 15 जून से 30 जून के मध्य जिले के 17 गांवों में शिविर का आयोजन किया जाना है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर ग्राम पंचायत तिलाईदरहा क्षेत्र के गांव जामपाली में 16 जून को, खम्हारडीह और झींकीपाली में 17 जून को, अमलीडीपा और ग्राम पंचायत घोघरा क्षेत्र के गांव सोनबला में 18 जून को, खर्री और करपी क्षेत्र के परधियापाली में 19 जून को, परसापाली क्षेत्र के गांव भोगडीह और गारडीह में 20 जून को, बघमल्ला और बोडाडीह में 23 जून को, पिरदा और चारपाली में…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 जून 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र अशोका पब्लिक स्कूल, सीपीएम कॉलेज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दानसरा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय सारंगढ़ और पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय शासकीय कालेज सारंगढ़ के कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों और परीक्षा व्यवस्था का कलेक्टर ने अवलोकन किया और परीक्षा केंद्र अध्यक्षों से परीक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी लिए। इस दौरान अपर कलेक्टर एस के टंडन, सहायक नोडल अधिकारी नरेश चौहान, सीएमओ राजेश पांडेय उपस्थित थे।छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा रविवार 15 जून को पूर्वान्ह में सुबह 10 बजे से…
सरपंचों ने लिया संकल्प – “घर-घर पहुंचेगा जनकल्याण” कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नारायण आमेटा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी अनुशांगिक संगठन पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।
भटगांव, 14 जून 2025 | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के अध्यक्ष माननीय जिला न्यायाधीश महोदय एवं सचिव महोदया के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति भटगांव (व्यवहार न्यायालय) के अध्यक्ष महोदय के मार्गदर्शन में ग्राम घाना और जोरा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस आयोजन में पैरा लीगल वालंटियर्स गजेंद्र प्रकाश बंजारे (थाना सरसीवा) एवं दीपक अजय (थाना भटगांव) का विशेष सहयोग रहा। शिविर स्थल: ग्राम घाना इस अवसर पर ग्रामीणों को निम्न विषयों पर जानकारी देकर जागरूक किया गया:निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई, जिससे जरूरतमंद लोग न्यायिक सहायता प्राप्त कर सकें। वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार एवं संरक्षण…
महासमुन्द/बसना। पूज्य मानिकपुरी पनका,पनिका समाज के तत्वावधान में सद्गुरु कबीर साहेब का प्राकट्य दिवस श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक इकाई बसना द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के संभाग प्रभारी जगदीश दास राजन, नगर पंचायत बसना के उपाध्यक्ष शीत गुप्ता,पनका,पनिका समाज ब्लॉक अध्यक्ष मलिन दास, पत्रकार राजीव कुमार दास, तथा राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एच. डी. महंत ने भी संबोधित किया। वहीं एच. डी. महंत ने कहा कि “कबीर साहेब की…
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 जून 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला अंत्यावसायी कार्यालय द्वारा आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण ट्रेड सेल्फ एंप्लॉई टेलर (सिलाई) का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के महिला और युवतियों के लिए यह डेढ़ माह का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कहा कि आजकल के फैशन के हिसाब से सिलाई का कार्य सीखो, जिससे स्वयं का दुकान होने पर उसका फायदा मिले। यदि पुराने डिजाइन के ड्रेस सिलाई सीखोगे तो उसके ग्राहक कम मिलेंगे। इसलिए सभी डिजाइन की जानकारी होनी चाहिए। कलेक्टर ने प्रशिक्षण कर रहे ट्रेनर और युवतियों से उनके निवास,…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में बनाए गए 21 परीक्षा केंद्र सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 जून 2025/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा रविवार 15 जून को पूर्वान्ह में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में इस परीक्षा के लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 6042 परीक्षार्थियों के लिए सीट आरक्षित किया गया है। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त एसएमएस के यूआरएल को क्लिक कर…
कबीर स्तंभ परिसर में समाजजनों ने किया सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण संत कबीरदास के 628वें प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में अकलतरा नगर-पालिका स्थित ऐतिहासिक कबीर स्तंभ परिसर में युवा मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा भव्य आयोजन कर संत के विचारों और जीवन दर्शन को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस अवसर पर समाज के युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों ने मिलकर उत्सव को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज की महिलाओं एवं युवतियों द्वारा पारंपरिक गीतों से हुई, तत्पश्चात संत, महंत, आमीन माताओं ने सामूहिक रूप से आरती कर संत कबीर दास जी के उपदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।…
जहां प्रकाश शर्मा जी सामाजिक सरोकारों, पर्यावरण संरक्षण और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं, वहीं श्रीमती राजलक्ष्मी शर्मा उनके जीवन में प्रेरणा, स्थिरता और नैतिक समर्थन की आधारशिला बनी हुई हैं।इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा:”यह साथ, समर्पण और स्नेह का रिश्ता आने वाले वर्षों में और भी मजबूत हो – यही हमारी शुभकामना है।”कई लोगों ने फूलों, संदेशों और व्यक्तिगत भेंट के माध्यम से अपनी भावनाएं साझा कीं। प्रकाश शर्मा जी ने धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा – “आप सभी के स्नेह और शुभकामनाओं ने इस दिन को और…
