Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में प्रखर चंद्राकर एसडीएम सारंगढ़ ने बरमकेला एवं सरिया नगर पंचायत के मतदान केन्द्र के कार्यों का, वहीं बिलाईगढ़ एसडीएम वर्षा बंसल ने नगर पंचायत पवनी, बिलाईगढ़, भटगांव, सरसीवा में मतदान कार्य को पूरा कराया। जिले के छह नगर पंचायत में आयोजित नगर पालिका निर्वाचन में 15438 महिलाओं और 14638 पुरुषों ने मतदान में भाग लिया, जबकि इन 6 नगर पंचायत में तृतीय लिंग मतदाता नहीं है। 19930 महिला मतदाता है, वही 18376 पुरुष मतदाता है। जिले का औसत मतदान 78.52 प्रतिशत रहा। मतदान प्रतिशत…
सभी वर्गों के मतदाताओं में मतदान करने दिखा खासा उत्साह सारंगढ़ बिलाईगढ़ 11 फरवरी 2025// राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत जिले के नगर पंचायत बिलाईगढ़ भटगांव सरसीवा पवनी सरिया बरमकेला के सभी 90 मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण रूप से मतदान सम्पन्न हुआ। सबेरे से ही मतदान को लेकर सभी वर्गों के मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवा, दिव्यांगजन व वरिष्ठजन सहित सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। सभी नगरीय निकायों में प्रातः 08 बजे मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इस…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 फरवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू और पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने नगर पंचायत सरसीवा, भटगांव, पवनी और बिलाईगढ़ के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों के पीठासीन अधिकारियों से मतदान प्रतिशत के संबंध में जानकारी ली और मतदाताओं से कुशलक्षेम पूछा। कलेक्टर ने पीठासीन और सेक्टर अधिकारियों को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए। इसके साथ ही मतदान केन्द्र में पेयजल एवं छांव सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। अपर कलेक्टर ने सरिया बरमकेला…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 फरवरी 2025/जिले के नगर पंचायत बरमकेला में मंगलवार को लोकतंत्र के महापर्व में आहुति देने के लिए बड़ी तादाद में महिला पुरुष युवा बुजुर्ग अपने सहभागिता निभाई, जिससे सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान करने के समय तय था। सुबह 8 बजे से खूब महिला पुरुषों युवा बुजुर्ग की भीड़ दिखाई दिया। इसमें बरमकेला नगर पंचायत मे 5037 मतदाता थे जिसमें 8 बजे से 5 बजे तक कुल 2038 महिला एवं 2300 पुरुष, कुल 4338 मतदाताओं ने अपने मत दिया, शाम 5 बजे तक नगर पंचायत बरमकेला में 86.12% मतदान हुआ। मतदाताओं ने…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 फरवरी 2025/वर्तमान में युवा और अन्य वर्ग के मतदाता, इंस्टाग्राम, ट्विटर और व्हाट्सएप स्टेटस में अपनी फोटो और वीडियो डालने की एक आदत बना रखे हैं, यह आदत यदि निर्वाचन कानून के उल्लंघन करता है, तो जेल भी पहुंचा सकता है। यदि किसी मतदाता के द्वारा मतदान करते समय फोटो खींचने, मतदान का बटन दबाते हुए वीडियो व रिल्स बनाने, सेल्फी लेने, साथ ही उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया जाता है। इससे मतदान की गोपनीयता भंग हो जाती है। किसी भी परिस्थिति में कोई भी मतदाता मतदान करते समय स्वयं का या बैलेट यूनिट का…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 फरवरी 2025/नगरपालिका आम निर्वाचन में जिले के नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए 11 फरवरी 2025 को मतदान होगा। जिले के मतदाता एक ही ईवीएम मशीन में दो पद के लिए मतदान करेंगे। मतदान के बाद बीप की आवाज के साथ मशीन की लाइट जलेगी। जिले में विभिन्न स्थानों में मतदान प्रचार दल द्वारा मतदाताओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बहुपदीय ईवीएम नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए बहुपदीय ईवीएम मशीन का उपयोग किया जाएगा। इसमें ईवीएम को दो भागों में रिजल्ट 1 और रिजल्ट 2 के आधार पर बांटा गया है। इसमें 16 बटन…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 फ़रवरी 2025/ नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद अभ्यर्थियों को 11 फरवरी के शाम 5 बजे मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व की अवधि में किसी भी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र, नारेबाजी या प्रचार प्रसार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वाला व्यक्ति, दल, भारतीय दण्ड विधान के तहत दण्डनीय होगा।
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 फरवरी 2025/सामान्य प्रेक्षक ग्रीष्मी चांद ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी की उपस्थिति में मतदान दल और मतदान केंद्र का दल गठन (रेंडमाइजेशन) की। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम, कृषि उपज मंडी परिसर सारंगढ़ में जिले के नगर पंचायत में होने वाले मतदान के लिए ईवीएम मशीनों में चुनाव चिन्ह, अभ्यर्थी का नाम आदि इंस्टॉल (कमीशनिंग) कार्य किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन आयोग के 6 इंजीनियर उपस्थित थे।
जारी होने से दो दिन पूर्व कराना होगा प्रमाणन सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 फ़रवरी 2025/नगरपालिका आम निर्वाचन अंतर्गत नगरीय निकाय अध्यक्ष और महापौर प्रत्याशी को मतदान के एक दिन पूर्व 10 फरवरी और मतदान दिन 11 फरवरी को समाचार पत्र में राजनीतिक प्रकृति के विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन जिला एमसीएमसी समिति से कराया जाना आवश्यक है। जिले के नगर पंचायत अध्यक्ष अभ्यर्थियों को एमसीएमसी समिति स्थानीय निर्वाचन कार्यालय सारंगढ़ से प्रमाणन ले सकते हैं। प्रकाशन की तिथि के कम से कम दो दिन पहले इस प्रमाणन के लिए कोई भी पंजीकृत या अपंजीकृत राजनीतिक दल, कोई भी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार,…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 फरवरी 2025/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के नेतृत्व में रिटर्निंग अधिकारी की ओर से छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम के तहत जिले में जिला और जनपद पंचायत के सदस्य, सरपंच और पंच के नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है और निर्वाचन लड़ने वाले की सूची जारी की गई है।
