Author: HD MAHANT
सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 20 मार्च 2026/शहर में अमृत मिशन योजना की तकनीकी खामियां अब आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही हैं। खासकर गर्मी के मौसम में बार-बार आ रही दिक्कतों से जल संकट गहराता जा रहा है। ताजा मामला अशोक नगर का है, जहां मेन पाइप लाइन के मैकेनिकल जॉइंट में फिर से लीकेज होने के कारण मंगलवार शाम पानी सप्लाई बाधित रही और हजारों घरों में पानी नहीं पहुंच पाया।जानकारी के अनुसार, करीब 22 दिन पहले ही कोलकाता से मंगाकर नया मैकेनिकल जॉइंट लगाया गया था, लेकिन इसमें दोबारा लीकेज शुरू हो गया। नगर निगम…
बिलासपुर 20 मार्च 2026/अटल विश्वविद्यालय में हिन्दू नववर्ष ‘स्वागतम् नव-संवत्सर २०८३’ क अवसर पर व्याख्यान माला आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने हिन्दू नववर्ष को नवचेतना, सकारात्मक ऊर्जा एवं जीवन में परिवर्तन का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह केवल एक नया वर्ष नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, नवसृजन और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं जीवन मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राजकुमार सचदेव,…
दुर्ग, 19 मार्च 2026।सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। CSPDCL में AE पद पर फर्जी नियुक्ति का झांसा देकर 10 लाख रुपये ऐंठने वाली महिला को पदमनाभपुर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपी की तलाश जारी है। यह मामला तब सामने आया जब भिलाई के सेक्टर-07 निवासी 29 वर्षीय पायल ने थाना पदमनाभपुर में शिकायत दर्ज कराई। पायल ने बताया कि अगस्त 2023 में महाराजा चौक स्थित एक दुकान में उसकी मुलाकात…
बिलासपुर 19 मार्च 2026/निजी स्कूलों की मनमानी और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अनियमितताओं के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ स्थानीय स्तर बल्कि केंद्रीय स्तर तक हलचल मचा दी है। व्यापार विहार स्थित ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के खिलाफ अभिभावकों की गंभीर शिकायतों ने अब तूल पकड़ लिया है और मामला सीधे केंद्रीय राज्य मंत्री तक पहुंच गया है।करीब 40 से अधिक अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान बच्चों को सीबीएसई पैटर्न के तहत पढ़ाई कराई गई, उसी आधार पर फीस वसूली गई और परीक्षा को लेकर भी यही…
बिलासपुर 19 मार्च 2026/ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा (रायपुर) में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में “छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण की पारंपरिक पद्धति” विषय पर मुख्य चर्चा की गई।इस अवसर पर ‘पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति बिलासपुर’ के अध्यक्ष डॉ. विवेक तिवारी एवं संरक्षक डॉ. राघवेन्द्र कुमार दुबे को अतिथि वक्ता के रूप में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।इस कार्यशाला में पूरे छत्तीसगढ़ से आए हुए पंच, सरपंच और विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।विशेषज्ञों ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने…
बिलासपुर 19 मार्च 2026/प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी न्यायधानी के सुभाष चौक, सरकण्डा स्थित श्री पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, जब साक्षी बनेगा यह प्रांगण माँ की असीम शक्ति और भक्तों की अटूट भक्ति का।छत्तीसगढ़ प्रदेश के अद्वितीय और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर में आगामी चैत्र वासंतीय नवरात्र के पावन अवसर पर नौ दिवसीय भव्य ‘श्रीमद् देवी भागवत कथा का संगीतमय’ एवं ‘नवरात्र उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है।गुरु कृपा से जनकल्याण का संकल्प यह आयोजन मात्र एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि विश्व शांति और जन-कल्याण का एक पावन…
बिलासपुर 19 मार्च 2026/सीपत थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मार्च 2026 को वह दोपहर में अपने प्लाट पर काम करने गई थी। शाम करीब 3:30 बजे जब वह वापस घर लौट रही थी, तभी गांव हरदाडीह निवासी संतोष कुमार पटेल (40 वर्ष) ने उसे अकेला पाकर पीछे से दौड़कर पकड़ लिया। आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर अश्लील बातें कीं और गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़…
सामान्य कटऑफ से अधिक अंक आने पर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी अनारक्षित कोटे में गिने जाएंगे बिलासपुर 19 मार्च 2026/सहायक प्राध्यापक भर्ती प्रक्रिया 2019 को लेकर दायर याचिकाओं पर हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि आरक्षित वर्ग का कोई अभ्यर्थी सामान्य वर्ग के कट-ऑफ से अधिक अंक प्राप्त करता है, तो उसे अनारक्षित श्रेणी में ही गिना जाएगा।डिवीजन बेंच के जस्टिस संजय एस. अग्रवाल और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद ने 59 पृष्ठों के विस्तृत फैसले में कहा कि आयोग द्वारा भर्ती नियमों में किया गया संशोधन…
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”मनुष्य का जीवन केवल भौतिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है; वह भीतर से निरंतर किसी गहरे सत्य की तलाश में रहता है। यही तलाश उसे आस्था और दर्शन की ओर ले जाती है। आस्था वह विश्वास है जो बिना तर्क के भी हृदय में गहराई से स्थापित रहता है, जबकि दर्शन वह चिंतन है जो तर्क, अनुभव और विवेक के माध्यम से सत्य की खोज करता है। ये दोनों भले ही अलग प्रतीत होते हों, परंतु वास्तव में एक-दूसरे के पूरक हैं। आस्था मनुष्य को संबल देती है। जब जीवन की राह कठिन हो जाती है, जब…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ 18 मार्च 2026/दसवीं, बारहवीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिले में 1 अप्रैल से शुरू हो रहा निशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को सीधे नौकरी से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अलाइन पाठ्यक्रमों और लॉन्ड्री ऑपरेशंस स्किल डेवलपमेंट के तहत यह प्रशिक्षण पूरी तरह व्यावहारिक और रोजगारोन्मुख होगा। खास बात यह है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान आवास, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को भी बराबरी…

